तेलंगाना में कुएं में गिरी अनियंत्रित कार : एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 2 बच्चे भी शामिल

पुलिस ने शुरू किया बचाव अभियान

तेलंगाना में कुएं में गिरी अनियंत्रित कार : एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 2 बच्चे भी शामिल
तेलंगाना के सिद्दिपेट में बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरी। हादसे में दो छोटे बच्चों समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार सिद्दिपेट में कार्यक्रम से लौट रहा था। घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मोबाइल लोकेशन से कार का पता चला। शव बरामद कर जांच शुरू कर दी गई।

सिद्दिपेट। तेलंगाना में बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक कुएं में गिर जाने से 2 छोटे बच्चों सहित एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार, यह सड़क दुर्घटना राज्य के दुब्बाक मंडल के अप्पनापल्ली में हुई। परिवार बुधवार शाम सिद्दिपेट में एक कार्यक्रम में शामिल हुआ था और घर लौटते समय यह हादसा हुआ।

जब परिवार घर नहीं पहुंचा और उनसे संपर्क नहीं हो हुआ, तो उनके रिश्तेदारों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उनके मोबाइल फोन के सिग्नल को ट्रैक किया और अप्पनापल्ली के बाहरी इलाके में परिवार का पता लगाया। मौके पर पहुंचकर उन्होंने कार को कुएं में देखकर बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस ने शवों को वाहन से बाहर निकाल कर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Tags: car

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हर व्यक्ति देश का हिस्सा : उसे अपनी राह चुनने का अधिकार, राहुल गांधी बोले- सत्य की खोज रखती है मायने हर व्यक्ति देश का हिस्सा : उसे अपनी राह चुनने का अधिकार, राहुल गांधी बोले- सत्य की खोज रखती है मायने
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि डेढ़ अरब लोगों की सच्चाई...
15 सितंबर से सभी उपापन संस्थाओं के लिए एसएचपीपी पोर्टल पर प्रक्रिया अनिवार्य, वित्त विभाग ने जारी किए निर्देश
Weather Update : राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, 23 अगस्त तक उत्तरी-उत्तर-पूर्वी हिस्सों में बारिश के आसार
परिवहन विभाग : ई-डिटेक्शन चालानों की शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारी अधिकृत
फिल्म ‘वाइब’ का नया टीजर पोस्टर रिलीज : प्रीति जिंटा का दिखा दबंग अंदाज, जानें रिलीज डेट
यह दुर्लभ ग्रंथों का समंदर, रखवाली के लिए इंतजाम बूंद भर
कहीं सफाई-रोशनी बेहाल, कहीं चंबल के शहर में पानी का इंतजार