उत्तराखंड में अनियंत्रित वाहन गहरी खाई में गिरा : हादसे में चालक की मौत, आपदा मोचन बल के जवानों ने बरामद किया शव

एक व्यक्ति को घायल अवस्था में खाई से सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा

उत्तराखंड में अनियंत्रित वाहन गहरी खाई में गिरा : हादसे में चालक की मौत, आपदा मोचन बल के जवानों ने बरामद किया शव
टिहरी गढ़वाल के घुत्तू के पास रविवार सुबह एक पिकअप वाहन 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक बॉबी की मौके पर मौत हो गई, जबकि परिचालक पूरन सिंह घायल हो गया। SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर उसे अस्पताल पहुंचाया। वाहन में सवार खच्चर की भी मौत हुई।

देहरादून। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जनपद में रविवार सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वाहन गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुंचे राज्य आपदा मोचन बल के जवानों ने वाहन चालक का शव बरामद किया है। जबकि परिचालक को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। एसडीआरएफ के कमांडेंट आईपीएस अर्पण यदुवंशी ने बताया कि आज सुबह लगभग 04:40 बजे थाना घनसाली से सूचना प्राप्त हुई कि घुत्तू के समीप एक पिकअप वाहन खाई में गिर गया है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल को रवाना हुई, जिसे घटना स्थल पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि एक पिकअप वाहनअनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया था, जिसमें दो व्यक्ति एवं एक खच्चर सवार थे। उन्होंने बताया कि टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए कड़ी मशक्कत कर एक व्यक्ति को घायल अवस्था में खाई से सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जिसकी पहचान पूरन सिंह पुत्र रूप चंद्र सिंह निवासी ग्राम साथियाला पट्टी, भिलग, टिहरी गढ़वाल है। उन्होंने बताया कि दुर्भाग्यवश वाहन चालक एवं खच्चर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यदुवंशी ने बताया कि टीम द्वारा चालक जिसका नाम बॉबी पुत्र जगबीर लालटिहरी गढ़वाल के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया है।

 

Read More खरगे का बड़ा हमला: संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा, संविधान बचाने की लड़ाई का आह्वान

 

 

Read More कांग्रेस ने 3 सदस्यीय समिति का किया गठन : जम्मू-कश्मीर में पार्टी विरोधी गतिविधियों की करेगी जांच, खड़गे ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

Tags: ditch

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने किसान जागरूकता और कृषि ज्ञान...
करौली में भीषण सड़क हादसा: जीप की चपेट में आने से महिला की मौत, पति और पुत्र घायल
अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार चार हुक्के समेत नशीले फ्लेवर और उपकरण जब्त
उत्तर कोरिया का बड़ा ऐलान: अमेरिका-दक्षिण कोरिया की निरस्त्रीकरण मांग ठुकराई; कहा- न्यूक्लियर ताकत के रूप में हमारी स्थिति अब स्थायी
फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी सीआईडी के सामने पेश: भवानी भवन में कड़ी सुरक्षा, ईडी समन और अन्य जांचों के बीच बढ़ीं टीएमसी नेता की मुश्किलें
नवाब दादा कायम खां शहीद दिवस पर भव्य सम्मान समारोह, कायम रत्न अवॉर्ड्स से नवाजे गए लोग 
एयर फोर्स के विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, मरीज को पहुंचाया आर्मी अस्पताल