बेलगावी में अनोखी परंपरा: बारिश की उम्मीद में ग्रामीणों ने कराया गधों का विवाह, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पारंपरिक आयोजन 

बारिश के लिए गधों की शादी

बेलगावी में अनोखी परंपरा: बारिश की उम्मीद में ग्रामीणों ने कराया गधों का विवाह, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पारंपरिक आयोजन 
कर्नाटक के बेलगावी जिले के मुन्याल गांव में सूखे जैसे हालात और मानसून की सुस्ती से परेशान किसानों ने इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए एक अनोखी परंपरा निभाई है। ग्रामीणों ने पूर्ण हिंदू रीति-रिवाज और मंत्रोच्चार के साथ 'काँतेश' और 'कस्तूरी' नाम के दो गधों का विवाह संपन्न कराया। सोशल मीडिया पर इस शादी का बकायदा छपा निमंत्रण पत्र भी काफी वायरल हो रहा है।

बेलगावी। कर्नाटक के बेलगावी जिले के मुन्याल गांव के निवासियों ने रविवार को बारिश की आस में दो गधों की शादी कराकर सदियों पुरानी लोक परंपरा को जीवित किया है। मुदलागी तालुक के हनुमान मंदिर में यह प्रतीकात्मक विवाह कराया गया। ग्रामीणों का अटूट विश्वास है कि इससे वर्षा देवता प्रसन्न होते हैं और अच्छी बारिश होती है। 'कांतेश' नाम के दूल्हे और 'कस्तूरी' नाम की दुल्हन गधे की पूरे रीति-रिवाज से शादी करायी गयी। इस दौरान ग्रामीण वर-वधू पक्ष के परिवारों में बंट गये और सबने पारंपरिक उत्सव मनाकर उन्हें आशीर्वाद दिया।

सोशल मीडिया पर शादी का निमंत्रण कार्ड वायरल होने से यह अनोखा आयोजन चर्चा में आ गया, लेकिन ग्रामीणों के लिए इसका गहरा महत्व है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की सुस्ती के कारण खेती ठप पड़ी है। ऐसे में बारिश पर निर्भर किसानों का यह कदम उनकी अटूट आस्था और लाचारी दोनों बयान करता है। आज भले ही हर जगह मौसम के आधुनिक पूर्वानुमानों पर भरोसा किया जाता है, लेकिन ग्रामीण कर्नाटक के कुछ हिस्सों में गधों की शादी जैसी परंपराएं आज भी जिंदा हैं। यहां जब भी मानसून दगा देता है, लोग इन सदियों पुरानी प्रथाओं को अपनाना फिर से शुरू कर देते हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई