UP Assembly Elections 2027: बसपा की अहम बैठक आज, 75 जिलाध्यक्षों के साथ संगठन और प्रत्याशियों पर मंथन, Mayawati ने लिया तैयारियों का जायजा

दिशा-निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा

UP Assembly Elections 2027: बसपा की अहम बैठक आज, 75 जिलाध्यक्षों के साथ संगठन और प्रत्याशियों पर मंथन, Mayawati ने लिया तैयारियों का जायजा
बसपा सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय में राज्यस्तरीय पदाधिकारियों और 75 जिलों के जिलाध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इसमें संगठन की मजबूती, बूथ कमेटियों के गठन और संभावित प्रत्याशियों के चयन की प्रगति का समीक्षात्मक फीडबैक लिया जाएगा।

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती सोमवार को उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक करेंगी। बैठक में प्रदेश के सभी 75 जिलों के जिलाध्यक्षों को भी बुलाया गया है। पार्टी प्रदेश मुख्यालय, 12 माल एवेन्यू में सुबह 11 बजे होने वाली इस बैठक में मायावती पिछली बैठकों में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करेंगी और संगठन की तैयारियों का फीडबैक लेंगी। बैठक में जिला स्तर पर पार्टी की गतिविधियों, संगठन की मजबूती और चुनावी तैयारियों की स्थिति पर भी चर्चा होने की संभावना है।

रिपोर्ट के अनुसार, बैठक में वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए संभावित प्रत्याशियों के चयन को लेकर भी समीक्षा की जाएगी। मायावती पार्टी पदाधिकारियों से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में संगठन की स्थिति और संभावित उम्मीदवारों को लेकर जानकारी लेंगी। बसपा नेतृत्व की ओर से चुनाव को लेकर संगठन को सक्रिय करने और जमीनी स्तर पर तैयारियां तेज करने पर लगातार जोर दिया जा रहा है। ऐसे में सोमवार की बैठक को 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी की कीमतों में गिरावट, शुद्ध सोना 700 रुपए सस्ता वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी की कीमतों में गिरावट, शुद्ध सोना 700 रुपए सस्ता
वायदा बाजार की नरमी का असर जयपुर सर्राफा बाजार पर दिखा। सोमवार को चांदी 1,800 रुपए टूटकर 2,41,500 रुपए किलो...
साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़: म्यूल अकाउंट में पहुंच रही थी ठगी की रकम; फर्जी कॉल, एसएमएस, ओटीपी और फिशिंग लिंक से बनाते थे शिकार
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, सुबेदारगंज-भगत की कोठी के बीच चलेगी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
पंचायती राज चुनाव में पूरे राजस्थान में प्रत्याशी उतारेगी आप, बारां की जीत से बढ़ा उत्साह
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित 3 दिवसीय फोगसी फर्टिलिटी रेगुलेशन कॉन्क्लेव-2026 का समापन
अखिलेश यादव के खिलाफ 10 शहरों में पोस्टरबाजी, 'आजम-अतीक और मुख्तार' का जिक्र, जानें पूरा मामला
शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 564 अंक चढ़ा; निफ्टी भी बढ़त के साथ बंद