"महिला अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था, बढती महंगाई" उत्तराखंड़ कांग्रेस ने सांकेतिक रूप से गुब्बारे उड़ा कर सरकार का जताया विरोध

देहरादून: कांग्रेस का भाजपा सरकार के खिलाफ शंखनाद

प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ गुब्बारे उड़ाकर प्रदर्शन किया। पार्टी ने 16 फरवरी को राजभवन घेराव के जरिए भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून में रविवार को प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने महिला अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था, बढती महंगाई के सांकेतिक गुब्बारे उड़ाकर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का आगाज किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने गुब्बारों पर संदेश और नारे लिखकर उड़ाया।

इस अवसर पर राजभवन घेराव कार्यक्रम के संयोजक प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने तय कर दिया है कि 16 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया जायेगा जिसकी शुरूआत कांग्रेस पार्टी कर चुकी है।

पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि सोमवार के प्रदर्शन राजभवन घेराव में प्रदेश के कोने-कोने से कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचेंगे तथा यह घेराव ऐतिहासिक होगा जो भाजपा सरकार की जड़ों को हिलाने का काम करेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एयरपोर्ट पर आवारा कुत्तों का आतंक : हमले में महिला यात्री बुरी तरह घायल, मौके पर अफरा-तफरी एयरपोर्ट पर आवारा कुत्तों का आतंक : हमले में महिला यात्री बुरी तरह घायल, मौके पर अफरा-तफरी
जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर रविवार को एक आवारा कुत्ते ने महिला यात्री को काटकर घायल कर दिया। इस...
किसानों के लिए बनें हर तरह की सस्ती मशीनें : चलाने में हो आसान, शिवराज ने कहा- इससे समय और श्रम की होगी बचत
टीम इंडिया की जीत के लिए प्रयागराज में रुद्राभिषेक, श्रीलंका में होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला
भिस्ती समाज के होंगे चुनाव, बैठक में युवाओं ने लिया हिस्सा
दोस्त ने 300 रुपए के लिए की दोस्त की हत्या, साथ बैठकर पी थी शराब
बाप पार्टी के पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल, कार्यकर्ताओं ने पीसीसी में ग्रहण की सदयस्ता
दिया कुमारी ने महाशिवरात्रि पर की पूजा, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की