वाराणसी: बीमार रिटायर्ड शिक्षक की 50 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोप से मचा हड़कंप, भाजपा नेता समेत 10 पर एफआईआर दर्ज

पैतृक भूमि हड़पने का आरोप

वाराणसी: बीमार रिटायर्ड शिक्षक की 50 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोप से मचा हड़कंप, भाजपा नेता समेत 10 पर एफआईआर दर्ज
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक बीमार सेवानिवृत्त शिक्षक की 50 करोड़ रुपये मूल्य की पुश्तैनी जमीन धोखाधड़ी से हड़पने के आरोप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह समेत 10 लोगों के खिलाफ रोहनिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पुलिस इस सुनियोजित भूमि घोटाले की जांच कर रही है।

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष समेत 10 लोगों के खिलाफ एक बीमार सेवानिवृत्त शिक्षक की करीब 50 करोड़ रुपये मूल्य की पुश्तैनी जमीन हड़पने के आरोप में अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार के आदेश पर रोहनिया थाने में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह, तत्कालीन उपनिबंधक अनिल कुमार, निबंधन कार्यालय के लिपिक सत्यांशु सिंह समेत 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला पांच जुलाई को दर्ज किया गया था, जो अब सुर्खियों में आया है।

रोहनिया क्षेत्र के मोहनसराय निवासी प्रमिला मिश्रा ने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उनके पति, सेवानिवृत्त शिक्षक ओम प्रकाश मिश्रा की मोहनसराय स्थित लगभग 70 बिस्वा पुश्तैनी जमीन, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 करोड़ रुपये है, एक सुनियोजित साजिश के तहत हड़प ली गई। प्रार्थना पत्र के अनुसार ओम प्रकाश मिश्रा पिछले दो वर्षों से किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं और उन्हें सप्ताह में दो बार डायलिसिस के लिए अस्पताल जाना पड़ता है। आरोप है कि उनके भतीजे विशाल मिश्रा और चालक रवि उपाध्याय इलाज में सहयोग के बहाने उनके संपर्क में आए और आयुष्मान कार्ड बनवाने तथा इलाज का खर्च कम कराने का झांसा देकर उनका मोबाइल नंबर तथा पेंशन खाते से जुड़ा पंजीकृत मोबाइल नंबर बदलवा दिया।

आरोप के मुताबिक बीती सात अप्रैल को विशाल मिश्रा और रवि उपाध्याय डायलिसिस के लिए उन्हें महमूरगंज स्थित एक अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें गंगापुर स्थित निबंधन कार्यालय ले जाया गया। वहां तत्कालीन उपनिबंधक अनिल कुमार और निबंधन लिपिक सत्यांशु सिंह की कथित मिलीभगत से लगभग 70 बिस्वा जमीन का बैनामा और दो दानपत्र आरोपियों के करीबियों के नाम दर्ज करा दिए गए। इसी दिन विक्रय एवं अनुबंध पत्र भी निष्पादित करा लिया गया।

प्रमिला मिश्रा ने मोहनसराय निवासी रवि उपाध्याय, विशाल मिश्रा, दरेखू निवासी प्रवीण कुमार, वरुणापति उपाध्याय तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह समेत 10 लोगों के खिलाफ रोहनिया थाने में शिकायत दी थी। आरोप है कि स्थानीय स्तर पर सुनवाई नहीं होने पर उन्हें अदालत की शरण लेनी पड़ी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Read More यमुना से गंगा तक एक्सप्रेसवे कनेक्शन : 56 गांवों से होकर गुजरेगी 74 KM सड़क, 8,586 करोड़ की लिंक रोड पर काम तेज 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय चुनावों में वास्तविक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। उन्होंने...
आवाज दबा रही सरकार! खड़गे का आरोप- एक लाख इंस्टाग्राम और 15 हजार यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश
केंद्रीय कैबिनेट बहुत कमजोर, राउत बोले- फडणवीस को दिल्ली बुला रहा केंद्र
जयपुर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री : 19 से 22 अगस्त तक चलेगा महामंथन, पर्यटन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी
जयपुर में कल टेक्सटाइल उद्योग पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर होगा मंथन
जयपुर में मिस ओशन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया के गाउन राउंड का भव्य आयोजन, बीस देशों की सुंदरियां ले रहीं हिस्सा
हाई रिस्क गर्भवतियों की हुई सघन जांच, एनीमिया पीड़ितों को लगाए एफसीएम इंजेक्शन