कांग्रेस के दिग्गज नेता सुरेश कलमाडी का लंबी बीमारी के बाद निधन

सुरेश कलमाड़ी का निधन: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने पुणे में ली अंतिम सांस

कांग्रेस के दिग्गज नेता सुरेश कलमाडी का लंबी बीमारी के बाद निधन

महाराष्ट्र के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का पुणे के अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। कांग्रेस नेतृत्व ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश कलमाड़ी का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। बताया जा रहा है कि सुरेश कलमाड़ी को इलाज के लिए दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सास ली। बताया जा रहा है कि वे 81 साल के थे।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उनके पार्थिव शरीर को दोपहर 2 बजे तक कलमाडी हाउस, एरंडवाने, पुणे में रखा जाएगा, जिसके बाद नवी पेठ पुणे में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कई के दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया है।

पुणे के पूर्व सांसद कलमाडी राजनीति और खेल जगत में एक जानी-मानी हस्ती थे। उनका पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका पार्थिव शरीर दोपहर दो बजे तक जनता के दर्शन के लिए एरंडवाने में कलमाड़ी हाउस में रखा जाएगा, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार पुणे के नवी पेठ में वैकुंठ स्मारक भूमि पर किया जाएगा। 

कई वरिष्ठ राजनीतिक नेता, पार्टी के साथी और समर्थक उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर पर पहुंचे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभय छाजेड ने कहा कि कलमाडी के निधन से पुणे के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में दुख की लहर दौड़ गई है।

Read More विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच गिरावट से उबरे शेयर बाजार, 900 अंक उछला सेंसेक्स, इन कारणों से बाजार में दिखी रिकवरी 

सुरेश कलमाड़ी ने राजनीति में आने से पहले भारतीय वायुसेना में पायलट के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने कई सालों तक पुणे से सांसद के तौर पर काम किया एवं केन्द्रीय मंत्री का पद संभाला और बाद में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष बने।

Read More मध्य प्रदेश में पुरानी रंजिश पर विवाद : युवक पर धारदार हथियार से हमला, घायल की हालत खतरे से बाहर

उन्होंने 2000 से 2013 तक एशियन एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के तौर पर भी काम किया और 2015 में उन्हें इसका आजीवन अध्यक्ष बनाया गया।   

Read More उत्तराखंड में तेज बहाव के बीच नदी में फंसा युवक : एसडीआरएफ ने चलाया सघन तलाशी अभियान, सकुशल निकाला बाहर

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला