झारखंड के 48 नगर निकायों में मतदान शुरू, 43 लाख से अधिक मतदाता करेंगे फैसला

झारखंड निकाय चुनाव: 48 निकायों में 'नगर सरकार' के लिए मतदान शुरू

झारखंड के 48 नगर निकायों में मतदान शुरू, 43 लाख से अधिक मतदाता करेंगे फैसला

झारखंड के 48 नगर निकायों में सोमवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। 43 लाख से अधिक मतदाता बैलेट पेपर के जरिए 6,000 से ज्यादा उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं।

रांची। झारखंड के 48 नगर निकायों में नगर सरकार चुनने के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। राजधानी रांची सहित राज्यभर में मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे। मॉक पोलिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्धारित समय पर मतदान शुरू हुआ और मतदाता बारी-बारी से अपने मताधिकार का प्रयोग करते नजर आए।

राज्य में लंबे अंतराल के बाद नगर निकाय चुनाव हो रहा है। वहीं इस बार चुनाव बैलेट पेपर से कराए जा रहे हैं, जिसके कारण मतदान की प्रक्रिया में अपेक्षाकृत अधिक समय लग रहा है। हालांकि, अब तक राज्य के किसी भी हिस्से से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा और निर्धारित समय तक कतार में खड़े सभी मतदाताओं को वोट देने का अवसर दिया जाएगा।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि सभी जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। निकाय क्षेत्रों के प्रत्येक बूथ पर सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की गई है। कुल 4307 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जो 2129 मतदान भवनों में संचालित हो रहे हैं। इनमें 2445 मतदान केंद्रों को संवेदनशील और 896 को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है, जहां अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

निर्वाचन आयोग ने पुनर्मतदान की स्थिति से निपटने के लिए तीन दिन रिजर्व भी रखे हैं। इस चुनाव में कुल 43,33,574 मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चयन करेंगे। इनमें 21,26,227 महिला, 22,07,203 पुरुष और 144 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इस बार मतदान में नोटा का प्रावधान नहीं रखा गया है। मतगणना 27 फरवरी को सुबह 8 बजे से शुरू होगी, जिसके बाद नगर निकायों में नई नगर सरकार की तस्वीर साफ हो जाएगी।

Read More फूड सेफ्टी विभाग ने कूड़ेदान में फेंकी मिलावटी मिठाईयां : कचरे के डिब्बे से उठाकर घर ले गए लोग, लापरवाही और लोगों की जागरूकता को लेकर बहस तेज

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

10 मार्च तक चलेगा विधानसभा का बजट सत्र, कई अहम विधेयकों पर होगी चर्चा 10 मार्च तक चलेगा विधानसभा का बजट सत्र, कई अहम विधेयकों पर होगी चर्चा
राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च तक चलेगा। 7-8 मार्च को बैठक नहीं होगी, जबकि 9 मार्च को आयुर्वेद...
अवैध भूमि पट्टा वितरण मामला: मेघायल सीएम कॉनराड संगमा और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरू
असर खबर का : गंगधार किले व रानी महल जीर्णोद्धार के लिए 80 लाख स्वीकृत, जानें पूरा मामला
अमेरिका-इजरायल व ईरान के युद्ध में झुलसा बासमती चावल, कीमतों में गिरावट का दौर शुरू
झालाना में नन्हे शावक बने पर्यटकों के लिए खास आकर्षण : अटखेलियां करते और दौड़ते हुए कैमरे में कैद, लगातार हो रही साइटिंग
दिल्ली दौरे पर CS की विकास पहलों को लेकर अहम बैठकें, अरावली ग्रीन वैली प्रोजेक्ट पर तेजी
ईरान के सर्वोच्च नेता के चयन में हो मेरी भागीदारी: मोजतबा खामेनेई का नया नेता बनना अस्वीकार्य, ट्रंप बोले- अमेरिका को फिर से युद्ध के मैदान में आना पड़ेगा