पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस

जेद्दाह और मस्कट के लिए अपनी नियमित सेवाएं जारी रखे हुए है

पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही  एयरलाइंस

पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने क्षेत्र के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाकर 80 कर दी है। 14 मार्च को जेद्दाह के लिए 10 और मस्कट के लिए 8 उड़ानें संचालित होंगी। इसके अलावा यूएई और सऊदी अरब के लिए 62 अतिरिक्त गैर-निर्धारित उड़ानें चलाई जाएंगी। एयरलाइंस हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट के बीच संपर्क बनाये रखने के लिए एयर इंडिया और उसकी सहायक कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शनिवार को इस क्षेत्र के लिए अपनी निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानों की कुल संख्या बढ़ाकर 80 कर दी है। इससे पहले इन दोनों एयरलाइनों ने इसी सेक्टर में कुल 78 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित की थीं। ये उड़ान सेवाएं कई मार्गों पर चलायी जा रही हैं, जो भारतीय शहरों को पश्चिम एशिया के प्रमुख हब से जोड़ती हैं, ताकि यात्रियों की मांग को पूरा किया जा सके और यात्रा की निरंतरता बनी रहे। साथ ही एयरलाइंस इन क्षेत्र में हो रहे घटनाक्रमों पर नजर बनाये हुए हैं।

एयर इंडिया ने आज जारी बयान में बताया कि दोनों एयरलाइंस 14 मार्च को जेद्दाह और मस्कट के लिए अपनी नियमित सेवाएं जारी रखे हुए हैं। इस दिन जेद्दा के लिए कुल 10 उड़ानें संचालित की जा रही हैं, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट के लिए आठ निर्धारित उड़ानें चला रही है। इसके अतिरिक्त एयर इंडिया दिल्ली से एक राउंड-ट्रिप और मुंबई से दो राउंड-ट्रिप जेद्दाह के लिए संचालित करेगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस कोझिकोड और मंगलुरु से जेद्दा के लिए एक-एक उड़ान चलाएगी।

एयर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट के लिए अपनी निर्धारित सेवाएं भी संचालित करेगी, जिसमें दिल्ली, कोच्चि, कोझिकोड और मुंबई से एक-एक राउंड-ट्रिप शामिल है। अपनी निर्धारित सेवाओं के अलावा एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब के लिए कुल 62 गैर-निर्धारित उड़ानें भी संचालित करेंगी। ये उड़ानें स्लॉट उपलब्धता और प्रस्थान हवाई अड्डों की मौजूदा परिस्थितियों के आधार पर संचालित की जाएंगी। कंपनी ने इन सभी उड़ानों के संचालन के लिए संबंधित भारतीय और स्थानीय नियामक प्राधिकरणों से आवश्यक अनुमति प्राप्त की गयी है।

 

Read More ममता बनर्जी का भवानीपुर हिंसा को लेकर भाजपा पर हमला : बाहरी लोगों को लाकर दिया हमले को अंजाम, कहा- मेरे पोस्टरों पर थूका और मंदिर के सामने दिखाए जूते

Tags: flights

Post Comment

Comment List

Latest News

कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उन्हें महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव और प्रेरणा का प्रतीक...
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : झांसा देने वालों को माफ नहीं करेगी राजस्थान की जनता, कहा- कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर
व्यापार राजस्थान सेमिनार शुरू : देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स हुए शामिल, विशेषज्ञ के साथ हो रहा मंथन
कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी
अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर