पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : कांग्रेस उम्मीदवारों ने साइकिल से जाकर दाखिल किया नामांकन, ईंधन के दाम बढ़ने को लेकर केंद्र पर साधा निशाना, लोगों को भ्रमित करने का लगाया आरोप

अनोखा प्रदर्शन: साइकिल पर सवार होकर कांग्रेस उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : कांग्रेस उम्मीदवारों ने साइकिल से जाकर दाखिल किया नामांकन, ईंधन के दाम बढ़ने को लेकर केंद्र पर साधा निशाना, लोगों को भ्रमित करने का लगाया आरोप
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में कांग्रेस उम्मीदवारों ने ईंधन की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ अनोखा विरोध जताया। दुर्गापुर पूर्व, पांडवेश्वर और रानीगंज के प्रत्याशियों ने साइकिल से उप-मंडलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। उन्होंने चेतावनी दी कि चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे, इसलिए जनता को जागरूक करना जरूरी है।

आसनसोल। पश्चिम बर्दवान जिले में कांग्रेस के तीन उम्मीदवारों ने शनिवार को ईंधन की कीमतों में वृद्धि के विरोध में अनोखे तरीके से साइकिल पर सवार होकर नामांकन पत्र दाखिल किया। दुर्गापुर पूर्व से देबेश चक्रवर्ती, पांडवेश्वर से उत्तम कुमार रॉय और रानीगंज से फैयाज अहमद साइकिल से दुर्गापुर सिटी सेंटर से उप-मंडलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और अपना नामांकन दाखिल किया। उम्मीदवारों ने कहा कि चुनाव के बाद पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए लोगों को जागरूक करने के लिए उन्होंने यह प्रतीकात्मक विरोध किया।

चक्रवर्ती ने कहा कि दुनिया में युद्ध जैसे हालात बन रहे हैं और केंद्र सरकार लोगों को करों में राहत दिखाकर भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के बाद ईंधन के दाम बढ़ेंगे। उत्तम कुमार रॉय ने संविधान की प्रति हाथ में लेकर नामांकन दाखिल करते हुए तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि उसने दुर्गापुर पश्चिम सीट से गैर-राजनीतिक व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

खड़गे का केंद्र पर हल्लाबोल: अमेरिकी शुल्क बढ़ा तो निर्यात और किसानों पर पड़ेगी दोहरी मार, पहले 25 फिर 50 और अब 100 टैरिफ की धमकी खड़गे का केंद्र पर हल्लाबोल: अमेरिकी शुल्क बढ़ा तो निर्यात और किसानों पर पड़ेगी दोहरी मार, पहले 25 फिर 50 और अब 100 टैरिफ की धमकी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अमेरिका द्वारा भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की चेतावनी पर केंद्र सरकार की विदेश...
यूपीआई शुल्क के खिलाफ जयपुर व्यापार महासंघ ने खोला मोर्चा, वित्त मंत्री को लिखा पत्र
तकनीकी दौर में हिन्दी की प्रासंगिकता और संभावनाओं पर मंथन: बीएसएनएल में राजभाषा विचार गोष्ठी, अधिकारियों-कर्मचारियों से अधिकाधिक कार्य हिन्दी में करने की अपील
यूपीआई पर एमडीआर का बोझ छोटे कारोबारियों पर डालना उचित नहीं : बाबूलाल गुप्ता
ई-डिटेक्शन के परिवादों पर अफसरों की सुस्ती, 9607 प्रकरण लंबित
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव किया खारिज : 232 सांसदों ने विरोध में किया मतदान,  47 सदस्यों ने नहीं लिया हिस्सा
हत्या और बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश लगाने में योगी सरकार फेल : अजय राय