दिल्ली में चली तेज रफ्तार से हवाएं : मेट्रो स्टेशन का शेड उखड़ा, बिल्डिंग की दीवार गिरने से 4 मजदूरों की मौत
लगभग 1 मिमी बारिश दर्ज की गई
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की जेपी अमन सोसायटी में तेज आंधी-तूफान से कई मकानों की छतें उड़ गई।
नई दिल्ली। दिल्ली और एनसीआर में कई इलाकों में बारिश हुई। 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिसके कारण अशोक नगर मेट्रो स्टेशन का शेड उखड़ गया। आंधी-बारिश के दिल्ली में एक निमार्णाधीन बिल्डिंग की दीवार गिर गई। इसमें दबने से 4 मजदूरों की मौत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर 3 बजे तक लगभग 1 मिमी बारिश दर्ज की गई।
उत्तर प्रदेश के नोएडा में तेज हवाओं के कारण पेड़ उखड़ गए। ओडिशा में बारिश और तेज गर्मी का कहर है। शुक्रवार को बिजली की चपेट में आने से 6 महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हुई थी। इनमें से ज्यादातर लोग खुले मैदान में थे। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की जेपी अमन सोसायटी में तेज आंधी-तूफान से कई मकानों की छतें उड़ गई।
Tags: killed
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Dec 2025 13:01:12
राजधानी दिल्ली में घने कोहरे के कारण हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। खराब दृश्यता के चलते दिल्ली आने वाली...

Comment List