सीएम फडणवीस को निशाना बनाने वाले एआई-जनरेटेड वीडियो मामले में युवक गिरफ्तार, अजीत पवार विमान दुर्घटना से जुड़ा है कनेक्शन

AI का दुरुपयोग: मुख्यमंत्री को बदनाम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सीएम फडणवीस को निशाना बनाने वाले एआई-जनरेटेड वीडियो मामले में युवक गिरफ्तार, अजीत पवार विमान दुर्घटना से जुड़ा है कनेक्शन

मुंबई पुलिस ने जालना से एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने AI-जनरेटेड वीडियो के जरिए मुख्यमंत्री फडणवीस की छवि बिगाड़ने और दिवंगत अजीत पवार के विमान हादसे पर भ्रम फैलाने का प्रयास किया। आरोपी उद्धव काप्से ने फर्जी वीडियो बनाकर करीब 1.5 लाख लोगों तक भ्रामक जानकारी पहुँचाई। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है।

मुंबई। मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने जालना से एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बदनाम करने वाला और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार से जुड़े विमान दुर्घटना के बारे में भ्रामक जानकारी फैलाने वाला एआई-जनरेटेड वीडियो बनाने एवं प्रसारित करने का आरोप है। अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 10 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि उद्धव भगवान काप्से नामक युवक ने आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था, जिसे डिलीट किए जाने से पहले लगभग 1.5 लाख बार देखा गया था। जांचकर्ताओं ने पाया कि वीडियो में मुख्यमंत्री फडणवीस को निशाना बनाते हुए भ्रामक एवं मानहानिकारक सामग्री डाली गई थी, साथ ही विमान दुर्घटना से संबंधित तथ्यों को भी गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया था। आरोप है कि वीडियो में कई समाचार चैनलों के क्लिप को मिलाकर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता उपकरणों का उपयोग करके एक भ्रामक कहानी गढ़ी गई थी। इसमें कथित तौर पर विवादास्पद बयान शामिल हैं और यह सीधे मुख्यमंत्री को निशाना बनाता है।

उल्लेखनीय है कि 28 जनवरी को उपमुख्यमंत्री अजीत पवार एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे तभी बारामती हवाई अड्डे के पास लैंडिंग के दौरान उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में पवार और छह अन्य लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए, जिनसे संदेह एवं अटकलें लगने लगीं। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा दुर्घटना की जांच चल रही है। फरवरी में मुख्यमंत्री फडणवीस ने विधानसभा में कहा था कि अब तक के निष्कर्षों से किसी भी प्रकार की साजिश का संकेत नहीं मिला है लेकिन उन्होंने जांच पूरी होने तक इंतजार करने का आग्रह किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

जल जीवन मिशन घोटाला :  रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल का रिमांड खत्म, आज पेशी जल जीवन मिशन घोटाला : रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल का रिमांड खत्म, आज पेशी
जल जीवन मिशन से जुड़े करोड़ों रुपए के कथित घोटाले में गिरफ्तार रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल की रविवार को...
सरे राह युवती का टॉप खींचने वाले चार बदमाश गिरफ्तार : पुलिस ने टोंक से पकड़ा, आरोपी मनराज के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक प्र्रकरण
रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया
भाजपा ने शिवराज सिंह को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त, नई सरकार के गठन की दिशा में अहम कदम
अशोक गहलोत ने आरजीएचएस सुविधाओं को लेकर भाजपा सरकार को घेरा : संवेदनहीन सरकार में मेडिकल सेवाएं बदहाल, कहा- विधायक भी परेशान
ज्वैलरी शॉप पर चोरों का धावा : दुकान के गेट तोड़कर अंदर घुसे बदमाश, चांदी के गहने और 7 ग्राम सोने के आभूषण ले उड़े बदमाश
मोदी ने टीएमसी पर साधा निशाना : देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग ने दी थी सिलीगुड़ी गलियारे को काटने की धमकी, बोले- तृणमूल बंगाल विरोधी और भाजपा है विकास का चालक