एथनॉल मिश्रण नीति के खिलाफ युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, सरकार पर उपभोक्ताओं को गुमराह करने का आरोप

सरकार ने सस्ता ईंधन देने का वादा पूरा नहीं किया

एथनॉल मिश्रण नीति के खिलाफ युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, सरकार पर उपभोक्ताओं को गुमराह करने का आरोप
भारतीय युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार की ई-20 (20% एथनॉल मिश्रण) ईंधन नीति के खिलाफ दिल्ली में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया है। संगठन ने इस योजना को एक कॉर्पोरेट घोटाला करार देते हुए आरोप लगाया कि एथनॉल मिश्रण से ईंधन की उत्पादन लागत कम होने के बावजूद आम उपभोक्ताओं को महंगे पेट्रोल से कोई राहत नहीं मिली है।

नई दिल्ली। युवा कांग्रेस ने एथनॉल मिश्रण (ई-20) नीति को 'बड़ा घोटाला' बताते हुए इसको लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और इस नीति को वापस लेने की मांग की है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता वरुण पांडे ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लकड़ा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने रायसीना रोड स्थित भारतीय युवा कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय के बाहर एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ई-20 नीति के विरोध में नारेबाजी की और सरकार से इसे वापस लेने की मांग की।

लाकड़ा ने प्रदर्शनकारी युवाओं को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि एथनॉल मिश्रण को बढ़ावा देते समय सरकार ने ईंधन सस्ता होने और उपभोक्ताओं को लाभ मिलने का दावा किया था, लेकिन आज एथनॉल मिश्रित पेट्रोल भी लगभग उसी कीमत पर मिल रहा है जिस कीमत पर पहले सामान्य पेट्रोल मिलता था। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि एथनॉल मिश्रण से लागत घटी है तो उसका लाभ उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंचाया गया।

उन्होंने कहा कि ई-20 के इस्तेमाल से करोड़ों वाहनों के इंजन के रखरखाव का खर्च बढ़ने की आशंका है और आम लोग इससे चिंतित हैं। सरकार जनता की चिंताओं को नजरअंदाज कर यह नीति लागू कर रही है। उन्होंने कहा, "देश की जनता जानती है, एथनॉल तो बहाना है, नितिन गडकरी जी को सिर्फ अपने बेटे को फायदा पहुंचाना है।" प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ताओं तथा संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने भी भाग लिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन