उत्तराखंड में तेज बहाव के बीच नदी में फंसा युवक : एसडीआरएफ ने चलाया सघन तलाशी अभियान, सकुशल निकाला बाहर

तेज बहाव और दुर्गम नदी तटों के बीच सघन तलाश अभियान

उत्तराखंड में तेज बहाव के बीच नदी में फंसा युवक : एसडीआरएफ ने चलाया सघन तलाशी अभियान, सकुशल निकाला बाहर

ऋषिकेश में पशुलोक बैराज के पास नदी के बीच फंसे बीटेक छात्र आयुष ममगई को एसडीआरएफ ने रात में साहसिक रेस्क्यू कर बचा लिया। तेज बहाव, अंधेरा और दुर्गम तटों के बीच निरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में टीम ने सघन तलाश अभियान चलाया।

ऋषिकेश। उत्तराखंड में पशुलोक बैराज के निकट नदी के बीच फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम ने सघन तलाश अभियान चलाकर सकुशल बचा लिया। एसडीआरएफ ने कठिन परिस्थितियों, अंधेरे और नदी के तेज बहाव के बीच टीम ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए युवक तक पहुंच बनाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। एसडीआरएफ के ढालवाला पोस्ट को सूचना मिली कि पशुलोक बैराज के निकट नदी के बीच एक युवक फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम निरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पशुलोक बैराज से कुनाऊ गांव की दिशा में लगभग डेढ़ से 2 किलोमीटर तक युवक की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। इसके बाद एसडीआरएफ टीम ने रात्रि के अंधेरे में तेज बहाव और दुर्गम नदी तटों के बीच सघन तलाश अभियान चलाया। लगातार प्रयासों के बाद टीम को कुनाऊ गांव से लगभग दो किलोमीटर आगे नदी के बीच टापू पर युवक फंसा हुआ मिला। इसके बाद एसडीआरएफ टीम ने तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए युवक तक पहुंच बनाई और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बचाये गये युवक की पहचान ऋषिकेश के इंद्र नगर निवासी आयुष ममगई के रूप में हुई है, जो बीटेक का छात्र बताया गया है।

Tags: sdrf

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ