दुनिया में छाया GTA 6, गेम बनाने में भारतीय टैलेंट का जलवा; बेंगलुरु के 1600 डेवलपर्स जुड़े

1995 में राजेश राव ने एक कंप्यूटर से शुरू की थी ध्रुवा इंटरएक्टिव

दुनिया में छाया GTA 6, गेम बनाने में भारतीय टैलेंट का जलवा; बेंगलुरु के 1600 डेवलपर्स जुड़े
दुनिया के बहुप्रतीक्षित वीडियो गेम जीटीए 6 (GTA 6) के निर्माण में बेंगलुरु स्थित रॉकस्टार इंडिया के 1,600 से अधिक भारतीय डेवलपर्स ने अहम योगदान दिया है। सांसद तेजस्वी सूर्या ने इसे भारत के गेमिंग क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि बताया।

बेंगलुरु। दुनिया के चर्चित वीडियो गेम GTA 6 के निर्माण में भारतीय प्रतिभाओं का भी अहम योगदान रहा है। बेंगलुरु दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या के मुताबिक, इस गेम को तैयार करने में बेंगलुरु स्थित रॉकस्टार इंडिया के 1,600 से अधिक डेवलपर्स ने भूमिका निभाई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसे भारत के गेमिंग और तकनीकी क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि बताया। इस योगदान के पीछे भारतीय कंपनी ध्रुवा इंटरएक्टिव की कहानी भी खास है। इसकी शुरुआत 1995 में राजेश राव ने महज एक कंप्यूटर से की थी। 

कंपनी ने 1997 में गेम डेवलपमेंट के क्षेत्र में कदम रखा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। दिसंबर 2016 में स्वीडन की कंपनी स्टारब्रीज ने इसमें बड़ी हिस्सेदारी खरीदी। बाद में मई 2019 में रॉकस्टार गेम्स ने 79 लाख डॉलर में इसका अधिग्रहण कर लिया। इसके बाद अनुभवी डेवलपर्स रॉकस्टार इंडिया का हिस्सा बन गए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दुनिया में छाया GTA 6, गेम बनाने में भारतीय टैलेंट का जलवा; बेंगलुरु के 1600 डेवलपर्स जुड़े दुनिया में छाया GTA 6, गेम बनाने में भारतीय टैलेंट का जलवा; बेंगलुरु के 1600 डेवलपर्स जुड़े
दुनिया के बहुप्रतीक्षित वीडियो गेम जीटीए 6 (GTA 6) के निर्माण में बेंगलुरु स्थित रॉकस्टार इंडिया के 1,600 से अधिक...
सिक्योरिटी गार्ड ने किया सुसाइड : पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव, जानें पूरा मामला
राजस्थान विश्वविद्यालय में डीएससी-डी.लिट. प्रवेश के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 30 नवंबर तक जमा होगा शुल्क
लोकमंथन-2026 : सीएम भजनलाल शर्मा ने स्वागत समिति की बैठक में की तैयारियों की समीक्षा, बोले- राजस्थान की धरा पर आयोजन होना गौरव और सौभाग्य की बात
जल संसाधन विभाग में पांच कनिष्ठ अभियंताओं की नियुक्ति निरस्त, कार्यग्रहण के लिए समय बढ़ाने के बावजूद नहीं पहुंचे अभ्यर्थी
जानें कैसे मोबाइल चैट और CCTV फुटेज ने खोली लश्कर कमांडर की पोल? कुलगाम में सुरक्षा बलों ने किया ढेर
टीकाकरण से लेकर एनसीडी स्क्रीनिंग तक की सीएमएचओ ने की समीक्षा, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की निगरानी