शेयर बाजार में गिरावट के बाद डॉलर के मुकाबले रुपया 55 पैसे हुआ कमजोर, 93.34 पर पहुंचा
रुपये में बड़ी गिरावट: हॉर्मुज तनाव से बाजार पस्त
वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में 8% के उछाल ने भारतीय मुद्रा को बड़ा झटका दिया है। सोमवार को रुपया 55 पैसे टूटकर 93.34 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया। ब्रेंट क्रूड के $102 पार जाने से आयात महंगा होने और महंगाई बढ़ने की आशंका गहरा गई है।
मुंबई। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सोमवार को 55 पैसे की गिरावट के साथ खुला, जिसके बाद रूपया 93.34 पर ट्रेंड कर रहा है। पिछले कारोबारी दिवस पर रुपया तीन पैसे की मजबूती के साथ 92.51 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार, रूपए में आज दिन भर उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हॉर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी की घोषणा के बाद वैश्विक तेल की कीमतों में आठ प्रतिशत का उछाल आया और ब्रेंट क्रूड 102 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया।
Related Posts
Post Comment
Latest News
13 Apr 2026 14:53:00
विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में जूली ने सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। अपने...

Comment List