रुपये में हलचल : भारी उतार-चढ़ाव के बीच रुपया 95 प्रति डॉलर के पार उतरने के बाद संभला, मंगलवार को 93.90 पर पहुंचा

₹95 के ऐतिहासिक निचले स्तर के बाद मामूली सुधार

रुपये में हलचल : भारी उतार-चढ़ाव के बीच रुपया 95 प्रति डॉलर के पार उतरने के बाद संभला, मंगलवार को 93.90 पर पहुंचा

भारी उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय रुपया मंगलवार को ₹93.90 पर खुला। सोमवार को इतिहास में पहली बार डॉलर के मुकाबले ₹95 का स्तर छूने के बाद, बैंकों की डॉलर बिकवाली से रुपया 15 पैसे संभला। मजबूत डॉलर इंडेक्स और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने घरेलू मुद्रा पर दबाव बरकरार रखा है।

मुंबई। भारी उतार-चढ़ाव के बीच मंगलवार को रूपया 93.90 पर खुला। इसस पहले सोमवार को पहली बार 95 रुपये प्रति डॉलर से भी ज्यादा कमजोर होने के बाद रुपया अंत में 15 पैसे मजबूत होकर बंद हुआ। इतिहास में ये पहली बार है जब एक डॉलर 95 रुपये का बोला गया। इससे पहले पिछले कारोबारी दिवस पर रुपया 89.25 पैसे गिरकर 94.8525 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। 

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में मजबूती से भारतीय मुद्रा पर दबाव है। डॉलर सूचकांक 100 से ऊपर पहुंच गया है। आज इसमें फिलहाल 0.3 प्रतिशत से अधिक की तेजी है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम तीन फीसदी बढ़ने और विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार में बिकवाल रहने से भी रुपये पर दबाव रहा। हालांकि निजी एवं सार्वजनिक बैंकों की ओर से डॉलर की बिकवाली ने रुपये को समर्थन दिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल