विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच शेयर बाजार धड़ाम: सेंसेक्स 160 अंक की गिरावट के साथ 75,237 पर बंद, इन शेयरों में दिखा एक्शन

सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में बंद

विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच शेयर बाजार धड़ाम: सेंसेक्स 160 अंक की गिरावट के साथ 75,237 पर बंद, इन शेयरों में दिखा एक्शन
विदेशी बाजारों के नकारात्मक संकेतों और रुपये में रिकॉर्ड गिरावट के कारण शेयर बाजार अपनी शुरुआती बढ़त खोकर बंद हुआ। सेंसेक्स 160 अंक गिरकर 75,237 पर आ गया, वहीं निफ्टी में भी गिरावट रही। आईटी और एफएमसीजी में खरीदारी के बावजूद रिलायंस और एसबीआई जैसे बड़े शेयरों में बिकवाली से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

मुंबई। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार शुरुआती तेजी खोते हुए गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स कारोबार की समाप्ति पर 160.73 अंक (0.21 प्रतिशत) नीचे 75,237.99 अंक पर आ गया। सुबह बाजार में तेजी थी और एक समय यह 472 अंक तक चढ़ गया था। हालांकि बाद में बिकवाली के जोर पकड़ने से यह लाल निशान में उतर गया। रुपये में जारी गिरावट से भी बाजार में निवेश धारणा प्रभावित हुई। रुपया आज पहली बार 96.50 प्रति डॉलर के पार लुढ़क गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 46.10 अंक यानी 0.19 फीसदी गिरकर 23,643.50 अंक पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिवस पर बाजार में तेजी रही थी।

वृहत बाजार में ज्यादा गिरावट देखी गयी। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.49 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.61 प्रतिशत फिसल गया। धातु, तेल एवं गैस, बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों ने बाजार पर दबाव बनाया। वहीं, आईटी, मीडिया और एफएमसीजी समूहों में तेजी रही। सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस और टेक महिंद्रा के शेयर दो प्रतिशत से अधिक की बढ़त में बंद हुए। पावर ग्रिड, अडानी पोर्ट्स, मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच चढ़े। सन फार्मा, टाइटन, टीसीएस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंडिगो और आईटीसी के शेयरों में भी मजबूती देखी गयी।

टाटा स्टील, इटरनल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारतीय स्टेट बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बीईएल के शेयर एक से दो प्रतिशत नीचे रहे। एलएंडटी, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, ट्रेंट, एक्सिस बैंक और एनटीपीसी के शेयर भी लाल निशान में रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां
विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन की सोमवार को होने वाली बैठक में 23 दलों ने भागीदारी की पुष्टि की है।...
शेखावत का राहुल गांधी के बयान पर पलटवार, बोले- पहले संस्कृति का 'स' सीखें कांग्रेस नेता, उसके बाद करे सांस्कृतिक चीजों पर टिप्पणी
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला : खाद्य नमूनों में 22 फीसदी नमूने फेल, बोले - सफलता के ढिंढोरे पीट रही सरकार
रसोई गैस के दाम बढ़ाकर जनता को लूट रही सरकार : 12 साल में 530 रुपये की वृद्धि, खड़गे बोले- एलपीजी की कीमतों में वृद्धि पर भाजपा नेता चुप
सीएसटी टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : 23 क्विंटल डोडा पोस्त के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 4 करोड़ आंकी कीमत
कनाडा का बड़ा फैसला : टेक्सास में घातक 'स्क्रूवर्म' परजीवी मिलने के बाद मवेशियों के आयात पर लगाया प्रतिबंध, आपदा की घोषणा
दिग्विजय ने मोदी को लिखा पत्र : 9वीं-10वीं में तीसरी भाषा शामिल करने के फैसले पर रोक लगाने की मांग, कहा- यह फैसला अनियोजित और मनमाना