पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनैतिक संकट के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचा 

कच्चे तेल में उबाल

पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनैतिक संकट के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचा 

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड अगस्त 2022 के बाद पहली बार $100 का स्तर पार कर $119 तक पहुँच गया। ईरान पर सैन्य कार्रवाई और आपूर्ति श्रृंखला बाधित होने से मात्र 10 दिनों में कीमतें 50% से अधिक बढ़ गई हैं।

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनैतिक संकट के बीच सोमवार को कच्चे तेल के मूल्य में बड़ा उछाल आया और यह साढ़े तीन साल बाद 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया।

पिछले कारोबारी दिवस पर 92.69 डॉलर पर बंद होने वाला लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा आज 99.75 डॉलर प्रति बैरल पर खुला और एक समय 119.50 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था। खबर लिखे जाते समय यह 12.80 प्रतिशत ऊपर 104.55 डॉलर प्रति बैरल पर था। अगस्त 2022 के बाद पहली बार कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर निकला है।

अमेरिकी वेस्ट टेक्सस क्रूड भी 119.48 अंक तक पहुंचने के बाद 12.18 प्रतिशत ऊपर 101.97 डॉलर प्रति बैरल पर था। गत 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ईरान पर किये गये हमले और उसके बाद ईरान की जवाबी प्रतिक्रिया से पश्चिम एशिया में कच्चे तेल का उत्पादन और आपूर्ति श्रृंखला दोनों पर असर पड़ा है। इससे कच्चे तेल में उछाल आया है और इन 10 दिनों में कीमत 50 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ चुकी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल