Fuel Prices
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... नेपाल में ईंधन सस्ता तो गैस महंगी : कस्टम नियमों में ढील, जानें भारत के मुकाबले सस्ता या महंगा
Published On
By Jaipur NM
प्रधानमंत्री बालेन शाह ने सीमा पार सामान पर कस्टम ड्यूटी नियमों में संशोधन कर यात्रियों को राहत दी है। जहां पेट्रोल-डीजल के दाम घटे हैं, वहीं रसोई गैस ₹150 महंगी हो गई है। ये फैसले नेपाल की अर्थव्यवस्था को सुधारने और राजस्व वृद्धि के लिए ऐतिहासिक माने जा रहे हैं। ईरान-अमेरिका वार्ता टूटने की संभावना के बीच ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, अमेरिकी बलों ने ईरानी ज़हाज की किया जब्त
Published On
By Jaipur NM
अमेरिका-ईरान वार्ता टूटने और ओमान की खाड़ी में जहाज जब्त होने से वैश्विक बाजार में हड़कंप मच गया है। ब्रेंट क्रूड 6.3% बढ़कर $96 प्रति बैरल के पार पहुंच गया, जबकि यूरोपीय गैस कीमतें 10% उछलकर $515 के ऊपर हैं। कूटनीतिक अस्थिरता और नाकाबंदी ने दुनिया भर में ऊर्जा संकट गहराने की आशंका बढ़ा दी है। पश्चिम एशिया संकट के बीच बांग्लादेश में ईंधन की भारी कमी, कीमतों में रिकॉर्ड़ बढोतरी
Published On
By Jaipur NM
पश्चिम एशिया संकट के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल, डीजल और केरोसिन की कीमतों में 10-15% की रिकॉर्ड वृद्धि की है। स्वचालित मूल्य निर्धारण प्रणाली के तहत पेट्रोल अब 135 टका प्रति लीटर पहुंच गया है। सरकार ने वैश्विक बाजार में अस्थिरता और होर्मुज जलडमरूमध्य में आपूर्ति बाधित होने को इस महंगाई का मुख्य कारण बताया है। रिपोर्ट्स : होर्मुज़ पर लगे संभावित शुल्क से नाराज़ तेल कंपनियां, ईरान द्वारा संभावित शुल्क लगाए जाने की चर्चाओं पर जताई चिंता
Published On
By Jaipur NM
ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले टैंकरों पर $1 प्रति बैरल शुल्क लगाने का प्रस्ताव दिया है। वैश्विक तेल कंपनियों ने व्हाइट हाउस से संपर्क कर इस 'टैक्स' का विरोध किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आने वाले हफ्तों में इस पर चर्चा करेंगे, क्योंकि यह रणनीतिक जलमार्ग वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। पश्चिम एशिया संघर्ष: पीएम मोदी मंत्रिमंड़ल की सुरक्षा संबंधी समिति की अहम बैठक, LPG और PNG की सप्लाई पर पूरा फोकस, जरूरी कदम उठाने का दिया निर्देश
Published On
By Jaipur NM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीसीएस बैठक की अध्यक्षता कर पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच ईंधन और उर्वरक की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सरकार ने जमाखोरी रोकने और एलपीजी-एलएनजी के स्रोतों में विविधता लाने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। पीएम ने कोयले के पर्याप्त भंडार और आवश्यक वस्तुओं की स्थिर कीमतों का आश्वासन देते हुए अफवाहों से बचने की अपील की। ट्रंप के बयान के बाद क्रूड ऑयल की कीमतों में बड़ी गिरावट: 100 डॉलर के नीचे आया ब्रेंट क्रूड, रूपए में भी गिरावट
Published On
By Jaipur NM
कच्चे तेल की कीमतों में राहत की खबर है! ब्रेंट क्रूड गिरकर 99.21 डॉलर पर आ गया है। यह नरमी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ तनाव घटाने के संकेतों के बाद आई है। हालांकि, भारतीय रुपया अब भी 95 प्रति डॉलर पर दबाव में है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि संघर्ष बढ़ने पर तेल 150 डॉलर पार कर सकता है। पश्चिम एशिया संकट: यूरोपीय संघ का ईंधन आयात बिल 14.9 अरब डॉलर बढ़ा; ऊर्जा मंत्रियों की मंगलवार को अहम बैठक, इन मुद्दों पर चर्चा संभव
Published On
By Jaipur NM
ईरान-इजरायल संघर्ष के कारण यूरोपीय संघ का ऊर्जा आयात बिल मात्र 28 दिनों में 13 अरब यूरो बढ़ गया है। होर्मुज जलडमरूमध्य में आपूर्ति ठप होने से जीवाश्म ईंधन की कीमतें आसमान छू रही हैं। रूसी गैस पर निर्भरता कम करने की कोशिशों के बीच यह संकट यूरोपीय अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। होर्मुज जलडमरूमध्य अगले एक महीने तक बंद : आसमान छू सकती है तेल की कीमतें; 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने की संभावना, अर्थशास्त्री ब्रूस कासमैन ने जताई चिंता
Published On
By Jaipur NM
जेपी मॉर्गन के मुख्य अर्थशास्त्री ने चेतावनी दी है कि यदि होर्मुज जलडमरूमध्य एक महीने और बंद रहा, तो तेल $150 प्रति बैरल तक पहुंच जाएगा। ईरान-इजरायल युद्ध के चलते वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला ठप है। इससे दुनिया भर में ईंधन की कीमतें आसमान छू रही हैं और औद्योगिक उत्पादन पर गहरा संकट मंडरा रहा है। संसद में बजट संग्राम: राज्यसभा में चर्चा के दौरान विपक्ष ने लगाया बजट में जरूरतमंदों का ध्यान न रखने का आरोप, सत्तापक्ष ने कहा-आम लोगों की चिंता कर रही सरकार
Published On
By Jaipur NM
राज्यसभा में वित्त विधेयक 2026 पर तीखी बहस हुई। विपक्ष ने कॉरपोरेट टैक्स में कमी और आम जनता पर बढ़ते बोझ का आरोप लगाते हुए सरकार को घेरा। वहीं, भाजपा ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कटौती को जनहितैषी बताया। तृणमूल और द्रमुक ने आर्थिक असमानता और चुनावी राजनीति पर सवाल उठाते हुए सब्सिडी में कटौती की आलोचना की। टेक्सास रिफाइनरी में भीषण विस्फोट: लोगों को करीबी ठिकाने में शरण लेने की सलाह, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
Published On
By Jaipur NM
अमेरिका के पोर्ट आर्थर स्थित वैलेरो रिफाइनरी में भीषण विस्फोट के बाद आग और काले धुएं का तांडव देखा गया। प्रशासन ने निवासियों के लिए 'शेल्टर-इन-प्लेस' अलर्ट जारी किया है। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। वायु गुणवत्ता की निगरानी जारी है, जबकि वैश्विक तेल आपूर्ति पर इसके असर की आशंका जताई जा रही है। खाडी युद्ध के प्रभाव को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार को घेरा, मनीष तिवारी ने कहा-ईंधन, खाद्यान और दवाईयों की कीमतों में आने वाले समय में होने वाली वृद्धि पर सरकार को बतानी चाहिए योजना
Published On
By Jaipur NM
संसद में विपक्ष ने खाड़ी युद्ध के कारण ईंधन, राशन और दवाओं की बढ़ती कीमतों पर सरकार को घेरा। मनीष तिवारी ने बढ़ते कर्ज और महंगाई पर सवाल उठाए, जबकि पुष्पेंद्र सरोज ने कूटनीतिक विफलता का आरोप लगाया। दूसरी ओर, नवीन जिंदल ने बजट को आर्थिक समृद्धि और 'सबका साथ-सबका विकास' का आधार बताते हुए बचाव किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान: फिर कच्चा तेल धड़ाम, कीमत 101 डॉलर के पार
Published On
By Jaipur NM
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर हमले को 5 दिनों के लिए टालने की घोषणा से वैश्विक तेल बाजार को बड़ी राहत मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 10% से अधिक गिरकर $100 प्रति बैरल के नीचे आ गया। होर्मुज जलडमरूमध्य पर तनाव कम होने से आपूर्ति की चिंताएं घटी हैं, जिससे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता की उम्मीद है। 