अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, गाड़ी का टेंक फुल करवाने से पहले यहां जानें क्या है आज आपके शहर में भाव
ईंधन की कीमतें: कच्चे तेल में उछाल के बावजूद पेट्रोल-डीजल स्थिर
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल $100 के पार पहुँचने और रुपये की गिरावट के बावजूद घरेलू पेट्रोल-डीजल की कीमतें रविवार को स्थिर रहीं। दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 पर बरकरार है। हालांकि, प्रीमियम पेट्रोल 'XP95' की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के बाद तेल कंपनियां वैश्विक दबाव के बीच कीमतों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।
नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच पेट्रोल और डीजल के दाम रविवार को स्थिर बने रहे। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये और डीजल की 87.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रही।
पेट्रोल-डीजल के दाम में 30 अक्टूबर 2024 के बाद से कोई बदलाव नहीं किया गया है। इंडियन ऑयल के प्रीमियम पेट्रोल एक्सपी95 का मूल्य 20 मार्च को दो रुपये बढ़ाया गया था। दिल्ली में इसकी कीमत अब 101.89 रुपये प्रति लीटर हो गयी है। इंडियन ऑयल के प्रीमियम डीजल एक्सजी का मूल्य 91.49 रुपये प्रति डॉलर पर स्थिर है।
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.54 रुपये, चेन्नई में 100.84 रुपये और कोलकाता में 105.45 रुपये प्रति लीटर है। डीजल मुंबई में 90.03 रुपये, चेन्नई में 92.39 रुपये और कोलकाता में 92.02 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जाने के अलावा रुपये में लगातार जारी गिरावट से भी तेल विपणन कंपनियों पर दाम बढ़ाने का दबाव है। हालांकि फिलहाल वे ग्राहकों पर ज्यादा भार नहीं देना चाह रही हैं।

Comment List