पश्चिम एशिया संकट के बीच शेयर बाजारों में एक बार फिर लौटी तेजी; सेंसेक्स 809 अंक की बढ़त के साथ खुला, मोटी कमाई का सुनहरा मौका

बाजार में लौटी हरियाली: वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स और निफ्टी में सुधार

पश्चिम एशिया संकट के बीच शेयर बाजारों में एक बार फिर लौटी तेजी; सेंसेक्स 809 अंक की बढ़त के साथ खुला, मोटी कमाई का सुनहरा मौका

घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को तेजी दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 800 अंक से अधिक उछला, जबकि निफ्टी ने भी बढ़त बनाई। ऑटो, फार्मा और बैंकिंग सेक्टर में खरीदारी से निवेशकों को राहत मिली। हालांकि, आईटी और रिलायंस में गिरावट ने बढ़त को सीमित किया, फिर भी बाजार हरे निशान में बना रहा।

मुंबई। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी देखी गयी। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 809.57 अंक चढ़कर 78,375.73 अंक पर खुला। हालांकि, बाद में इसकी तेजी कुछ कम हुई और खबर लेकर जाते समय यह 327.78 अंक यानी 0.42 प्रतिशत  की मजबूती के साथ 77,893.94 अंक पर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 252.75 अंक की बढ़त में 24,280.80 पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 98.70 अंक यानी 0.41 प्रतिशत ऊपर 24,126.75 अंक पर था।  

आईटी और तेल एवं गैस को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों के सूचकांक हरे निशान में रहे। ऑटो, वित्त, फार्मा, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद  और स्वास्थ्य सेक्टरों के सूचकांकों में ज्यादा तेजी दर्जकी गयी।  

सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एलएंडटी, भारतीय स्टेट बैंक, कोटक महिंद्रा, इंडिगो और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर ऊपर चल रहे थे। रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, एयरटेल, टीसीएस और बजाज फाइनेंस में फिलहाल गिरावट है।

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का - कोटा में जल्द दौड़ेंगी फायर फाइटिंग बाइक्स असर खबर का - कोटा में जल्द दौड़ेंगी फायर फाइटिंग बाइक्स
फायर बाइक्स की आवश्यकता का मुद्दा दैनिक नवज्योति ने कई बार प्रकाशित किया है।
आईपीएल-2026 : केकेआर की चौथी हार, सीएसके 32 रन से जीती, नूर अहमद रहे प्लेयर ऑफ द मैच
बाप विधायक प्रत्याशी के भाई की पीट-पीटकर हत्या : दो आरोपी पकडे़, तीसरे की तलाश जारी
राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के 9 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी : घर के बाहर पुलिस बल तैनात, विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के उल्लंघनों से जुड़ा है मामला
पीएम मोदी और ट्रंप ने की पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा : होर्मुज खुला रखने पर जोर, अमेरिका-ईरान में फिर वार्ता संभव
आज का भविष्यफल    
यातायात में खलल : सड़क पर मूविंग ट्रैफिक नहीं, मूविंग पशु; वाहन चालकों को बदलना पड़ा रास्ता