हर परिवार सालाना पांच हजार रुपए का खादी का सामान खरीदे : अमित शाह

5 नवम्बर तक छूट रहेगी 

हर परिवार सालाना पांच हजार रुपए का खादी का सामान खरीदे : अमित शाह
अमित शाह ने स्वदेशी को बढ़ावा देने और साल 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हर परिवार से हर साल 5,000 रुपए का खादी का सामान खरीदने की अपील की है।

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्वदेशी को बढ़ावा देने और साल 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हर परिवार से हर साल 5,000 रुपए का खादी का सामान खरीदने की अपील की है। शाह ने यहां खादी ग्रामोद्योग भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर गुरुवार को खादी महोत्सव 2025 की शुरुआत करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने आजादी के अभियान में कई ऐसे विचारों को चुना जो भविष्य के भारत का नक्शा तैयार करने में महत्वपूर्ण साबित हुए। उसी में दो बड़े विचार स्वदेशी और खादी थे। दोनों को आजादी की लड़ाई से अलग नहीं किया जा सकता।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने पुनर्जीवित किया :

बहुत लंबे समय तक इन दोनों विचारों को भुला दिया गया था लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें पुनर्जीवित किया है। उन्होंने कहा, इन दोनों अभियानों को सफल करने के लिए मैं आज देश की जनता से अपील करता हूं कि हर परिवार कम से कम 5,000 रुपए का खादी (का सामान) सालान खरीदे।

2047 तक दुनिया में सर्वोच्च स्थान पर पहुंचेंगे :

Read More रुपया फिर गिरा: 6 पैसे की गिरावट के साथ 94.69 प्रति डॉलर पर खुला, ब्रेंट क्रूड में नरमी

चाहे आप चादर या तकिये का खोल ले लीजिये, चाहे पर्दे या तौलिये। ये चीजें जब आप खरीदते हैं तो आप किसी के लिए रोजगार का कारण बनते हैं। और जब आप स्वदेशी का व्रत अपनाते हैं तो 2047 तक भारत को दुनिया में सर्वोच्च स्थान तक ले जाने के लिए एक महत्वाकांक्षी अभियान के साथ अपने-आप को जोड़ते हैं।  लोगों से खादी और स्वेदशी के अभियान को ताकत देने तथा अपने स्वभाव का हिस्सा बनाने की अपील की और कहा कि हमें ये दोनों अभियान अगली पीढ़ी को भी देकर जाना चाहिए।

Read More आईटी सेक्टर में दबाव के कारण शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, किन स्टॉक्स ने कराई कमाई और किसने रूलाया, यहां पढ़ें पूरी खबर

5 नवम्बर तक छूट रहेगी :

Read More अभूतपूर्व जांच और आलोचनाओं के बीच भी हम झुके नहीं, रुके नहीं; अडानी ने कहा- चुनौतियों भरा रहा साल

खादी महोत्सव के दौरान दो अक्टूबर से पांच नवंबर तक खादी के सभी सामानों पर 20 प्रतिशत और खादी ग्रामोद्योग के तहत बने अन्य सामानों पर 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।

खादी में कई गुणा की बढ़ोतरी :

शाह ने कहा कि मोदी के प्रयासों के कारण फिर से खादी एक प्रकार से जन-जन की उपयोग की चीज बनी है। उसका प्रत्यक्ष प्रमाण है कि 2014 से आज तक खादी में कई गुणा की बढ़ोतरी हुई। आज खादी ग्रामोद्योग का टर्नओवर 1.70 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। हजारों परिवारों ने तय किया कि हमारे परिवार में कोई विदेशी वस्तु का उपयोग नहीं होगा। हजारों-लाखों दुकानदारों ने तय किया है कि हमारी दुकान में विदेशी माल की बिक्री नहीं होगी।  

Post Comment

Comment List

Latest News

मातमी धुनों पर निकले ताजिये, देर रात कर्बला में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया  मातमी धुनों पर निकले ताजिये, देर रात कर्बला में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया 
पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत की याद में मनाए जाने...
जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए