घरेलू शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1,353 अंक टूटकर 77,556 पर बंद, निवेशकों के लाखों करोड़ों रूपए स्वाहा

पश्चिम एशिया संकट से सेंसेक्स-निफ्टी 10 महीने के निचले स्तर पर

घरेलू शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1,353 अंक टूटकर 77,556 पर बंद, निवेशकों के लाखों करोड़ों रूपए स्वाहा

पश्चिम एशिया तनाव के कारण भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन धराशायी हुआ। सेंसेक्स 1,352 अंक और निफ्टी 422 अंक टूटकर 10 महीने के निचले स्तर पर बंद हुए। कच्चे तेल की कीमतों में 50% उछाल और रुपये पर दबाव से ऑटो व बैंकिंग सेक्टर में भारी बिकवाली रही। निवेशकों ने छह दिनों में भारी गिरावट का सामना किया।

मुंबई। पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट रही। बीएसई का सेंसेक्स 1,352.74 अंक (1.71 प्रतिशत) टूटकर 77,566.16 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 422.40 अंक यानी 1.73 प्रतिशत लुढ़ककर 24,028.05 अंक पर बंद हुआ। दोनों सूचकांक 10 महीने के निचले स्तर पर हैं।

शुरुआती कारोबार में गिरावट ज्यादा रही और सेंसेक्स 2,494 अंक गिर गया था। हालांकि बाद में इसकी गिरावट में कुछ कमी आयी। पश्चिम एशिया में गत 28 फरवरी से जारी संकट के कारण वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों में गिरावट देखी जा रही है, कच्चे तेल की कीमत 50 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ चुकी है और रुपये पर भारी दबाव है।

घरेलू शेयर बाजारों में 26 फरवरी के बाद छह कारोबारी दिवस में यह पांचवीं बड़ी गिरावट है। इन छह दिनों में सेंसेक्स 4,682.45 अंक (5.69 प्रतिशत) और निफ्टी-50 सूचकांक 1,468.5 अंक (5.76 प्रतिशत) उतर चुका है। मझौली और छोटी कंपनियों में भी बिकवाली हावी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.81 फीसदी और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 2.22 प्रतिशत गिर गया।

आईटी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों के सूचकांक लाल निशान में रहे। ऑटो, बैंकिंग, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, तेल एवं गैस, धातु और रसायन सेक्टरों पर ज्यादा दबाव रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर पांच प्रतिशत से ज्यादा टूट गया। मारुति सुजुकी और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर चार प्रतिशत से ज्यादा टूटे। भारतीय स्टेट बैंक, इंडिगो, अडानी पोर्ट्स, टाटा स्टील और कोटक महिंद्रा बैंक में तीन से चार प्रतिशत तक की गिरावट रही।

Read More आयतुल्लाह खामेनेई की मौत पर भारत की चुप्पी पर सोनिया और राहुल गांधी की दो टूक, सरकार की चुप्पी को दिया "कमजोर विदेश नीति" करार

एलएंडटी, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, बीईएल, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर दो से तीन प्रतिशत नीचे उतरे। टाइटन, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनीलिवर, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, टीसीएस, ट्रेंट, एनटीपीसी और इटरनल के शेयर एक प्रतिशत से अधिक गिरे। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर एक फीसदी से अधिक की बढ़त में बंद हुआ। सनफार्मा और इंफोसिस में भी तेजी रही।

Read More कांग्रेस-डीएमके में सीट शेयरिंग फाइनल: कांग्रेस 28 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, गठबंधन की औपचारिकताएं पूरी 

Post Comment

Comment List

Latest News

जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान  जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि ईरान के विरुद्ध सैन्य अभियान कब समाप्त होगा, इसका फैसला वह...
मतदाता सूची बदलाव को लेकर कोलकाता में टीएमसी और चुनाव आयोग में तीखी नोकझोंक, अपनी बात नहीं रखने का लगाया आरोप
तरुण खटीक लिंचिंग के विरोध में खटीक समाज का प्रदर्शन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे की मांग
राहगीरों से मारपीट कर मोबाइल व रुपये छीनने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक व दो मोबाइल बरामद
रणथंभौर का बाघ टी-2407 फिर आबादी के करीब : रामसिंहपुरा के खेत में दिखा, नाहरगढ़ होटल के पास भी आया था नजर
आबकारी नीति मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने निचली अदालत की टिप्पणियों पर लगाई रोक; अ​रविंद केजरीवाल समेत सभी आरोपियों को नोटिस जारी, 16 मार्च को होगी सुनवाई
धुलंडी के दिन हुआ जन्म : मां और शावक पूरी तरह स्वस्थ, सुरक्षा के लिए नर हिप्पो ‘राजा’ को रखा गया अलग