पश्चिम एशिया संकट के कारण शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट : प्रमुख सूचकांक 2 प्रतिशत गिरे, निफ्टी में भी गिरावट

सभी सेक्टरों में बिकवाली हावी

पश्चिम एशिया संकट के कारण शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट : प्रमुख सूचकांक 2 प्रतिशत गिरे, निफ्टी में भी गिरावट

पश्चिम एशिया संकट और वैश्विक कमजोरी के बीच शेयर बाजारों में भारी गिरावट। सेंसेक्स 1,600 से अधिक अंक टूटकर 78,600 के आसपास, निफ्टी भी 500 अंक फिसलकर 24,367 पर। आईटी को छोड़ धातु, बैंकिंग, ऑटो, रियल्टी समेत अधिकांश सेक्टर दबाव में। एशियाई बाजारों में भी तेज गिरावट से निवेशकों में हड़कंप।

मुंबई। पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनैतिक संकट और विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को जबरदस्त गिरावट रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1,710.03 अंक गिरकर 78,528.82 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 1,627.88 अंक यानी 2.03 प्रतिशत नीचे 78,610.97 अंक पर था। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 476.90 अंक गिरकर 24,388.80 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 498.35 अंक यानी दो प्रतिशत नीचे 24,367.35 अंक पर है।

आईटी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में बिकवाली हावी रही। धातु, ऑटो, बैंकिंग, वित्त, रियलटी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, तेल एवं गैस और रसायन समूहों में ज्यादा गिरावट रही। सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, लार्सन एंड टुब्रो, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील और एयरटेल ने बाजार पर ज्यादा दबाव बनाया। वहीं आईटी क्षेत्र की चारों कंपनियों इंफोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर ऊपर चल रहे थे। विदेशों में भी शेयर बाजारों में आज भारी गिरावट रही। जापान का निक्केई ही 3.63 प्रतिशत, हांगकांग का हैंग सेंग 2.71 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.43 प्रतिशत नीचे है।





Tags: crisis

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित