शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1,124 अंक गिरा, पूरे दिन लाल निशान में रहा

प्रमुख सूचकांकों का लगभग 6 महीने का निचला स्तर

शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1,124 अंक गिरा, पूरे दिन लाल निशान में रहा
कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को भारी बिकवाली हुई। सेंसेक्स 1,124 अंक गिरकर 72,771.72 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 360 अंक टूटकर 22,780.25 पर आ गया। दोनों सूचकांक करीब छह महीने के निचले स्तर पर पहुंचे। रियल्टी, बैंकिंग, ऑटो और तेल-गैस शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव रहा।

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल में रही तेजी से घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को बड़ी गिरावट देखी गई और बीएसई का सेंसेक्स 1,124 अंक गिर गया।  सेंसेक्स 161 अंक टूटकर 73,734.83 अंक पर खुला और पूरे दिन लाल निशान में रहा। खुलने की कुछ देर बाद ही यह एक हजार अंक से अधिक उतर चुका था। अंत में 1,124.02 अंक (1.52 प्रतिशत) नीचे 72,771.72 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 360.25 अंक यानी 1.56 प्रतिशत गिरकर कारोबार की समाप्ति पर 22,780.25 अंक पर रहा। दोनों प्रमुख सूचकांकों का यह लगभग छह महीने का निचला स्तर है।

कच्चे तेल में तेजी से शेयर बाजार पर दबाव रहा। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा फिलहाल पौने चार प्रतिशत चढ़कर 108 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। इससे घरेलू शेयर बाजारों में निवेश धारणा कमजोर हुई है। चौतरफा बिकवाली के बीच निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.52 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.85 प्रतिशत की गिरावट में रहा। सेक्टर आधारित सूचकांकों में निफ्टी रियल्टी 2.12 प्रतिशत टूट गया। बैंकिंग, वित्त, ऑटो, एफएमसीजी, धातु, तेल एवं गैस, स्वास्थ्य और रसायन समूहों के सूचकांक एक से दो प्रतिशत के बीच फिसल गए। निफ्टी आईटी सबसे कम 0.26 फीसदी उतर गया।

सेंसेक्स में इंफोसिस को छोड़कर सभी 29 कंपनियां लाल निशान में रहीं। एलएंडटी, पावरग्रिड, अडानी पोट्र्स, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनीलिवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर दो से तीन प्रतिशत तक नीचे बंद हुए। आईसीआईसीआई बैंक, बीईएल, ट्रेंट, एनटीपीसी, आईटीसी, इंडिगो, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, इटरनल, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयर एक से दो प्रतिशत तक उतर गए। टाटा स्टील, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर भी नुकसान में रहे।

 

Read More 10 प्रतिशत से ज्यादा की रफ्तार से आर्थिक वृद्धि संभव : सीतारमण

Read More बैंक हड़ताल से पहले 27 सितंबर को खुलेंगे सभी बैंक, सरकार ने ग्राहकों की सुविधा के लिए लिया अहम फैसला, सेवाएं रहेंगी चालू

 

 

Read More क्रूड ऑयल में उछाल से रुपया पस्त, डॉलर पहुँचा ₹95.98 के रिकॉर्ड स्तर पर

Tags: Sensex

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रक-बस का पंजीयन अब वीडियोग्राफी के बिना नहीं,  फर्जी पंजीयन पर लगेगी लगाम; चैसिस पर बनने वाले वाहनों की 10 मिनट की रिकॉर्डिंग अनिवार्य, वाहन पोर्टल पर अपलोड होंगे फोटो ट्रक-बस का पंजीयन अब वीडियोग्राफी के बिना नहीं, फर्जी पंजीयन पर लगेगी लगाम; चैसिस पर बनने वाले वाहनों की 10 मिनट की रिकॉर्डिंग अनिवार्य, वाहन पोर्टल पर अपलोड होंगे फोटो
राजस्थान परिवहन विभाग ने चैसिस पर बनने वाले बस, ट्रक और पिकअप जैसे वाहनों के पंजीयन के समय 10 मिनट...
कांग्रेस और इंडिया गठबंधन अपना रहे हैं भ्रम और अराजकता फैलाने के लिए नये-नये हथकंडे: जेपी नड्डा
एवोकाडो की बढ़ती मांग ने बदला बाजार का स्वाद, युवाओं में बढ़ा आकर्षण
नाहरगढ़ के संजय शर्मा म्यूजियम पर NGT ने खारिज की पर्यावरण याचिका, संयुक्त समिति की जांच में नाला अतिक्रमण और पर्यावरणीय उल्लंघन की पुष्टि नहीं
निर्मला सीतारमण पहुंची कतर : भारतीय राजदूत कोप्पूला ने किया स्वागत, निवेशक सम्मेलन-2026 में लेंगी हिस्सा 
CBSE के कक्षा 6 के छात्रों को राहत: फिलहाल नहीं लागू होगी तीन भाषा नीति, 1 अप्रैल 2027 से नया नियम होगा लागू
राजधानी की सभी 2,900+ बैंक शाखाएं खुलीं : सामान्य रूप से कामकाज, हड़ताल या बंदी की अफवाहें खारिज