आईटी सेक्टर के दबाव में शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, इन कंपनियों में दिखा जोरदार एक्शन

टीसीएस का शेयर 8.43% लुढ़का

आईटी सेक्टर के दबाव में शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, इन कंपनियों में दिखा जोरदार एक्शन
आईटी क्षेत्र में जबरदस्त बिकवाली के कारण बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट रही। सेंसेक्स 303.67 अंक टूटकर 74,346.17 पर बंद हुआ, जबकि टीसीएस का शेयर सर्वाधिक 8.43% तक गिरा। हालांकि, बैंकिंग और वित्तीय सेक्टर में हुई लिवाली ने बाजार को निचले स्तरों से उबरने में मदद की।

मुंबई। आईटी सेक्टर में भारी बिकवाली होने से बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट रही और टीसीएस का शेयर सबसे अधिक 8.43 प्रतिशत टूट गया। बीएसई का सेंसेक्स 303.67 अंक (0.41 प्रतिशत) टूटकर 74,346.17 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 77.95 अंक यानी 0.33 प्रतिशत नीचे 23,405.60 अंक पर रहा। बाजार पर आज सुबह के समय ज्यादा दबाव था। दोपहर तक सेंसेक्स 1,157 अंक लुढ़कर 73,492.60 अंक तक उतर गया था। इसके बाद बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों में हुई लिवाली ने इसे 74,515.65 अंक तक चढ़ने में मदद की, हालांकि यह कभी हरे निशान में नहीं पहुंच सका।

आईटी सेक्टर में मुनाफावसूली से टीसीएस ने बीएसई में सबसे अधिक 8.43 प्रतिशत का नुकसान उठाया। सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा का शेयर 6.23 प्रतिशत, एचसीएल टेक्नोलॉजीज का 5.25 प्रतिशत और इंफोसिस का 3.82 प्रतिशत गिर गया। आईटीसी में 2.21 फीसदी, इटरनल में 1.48 फीसदी और एलएंडटी में 1.19 फीसदी की गिरावट रही। अल्ट्राटेक सीमेंट, अडानी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, बीईएल और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी नीचे बंद हुए।

भारतीय स्टेट बैंक का शेयर सेंसेक्स में सबसे अधिक 1.43 प्रतिशत चढ़ा। आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 1.30 प्रतिशत, ट्रेंट का 1.13, इंडिगो का 1.04 और पावरग्रिड का 1.01 प्रतिशत मजबूत हुआ। एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एक्सिस बैंक के शेयर भी ऊपर रहे। वृहत बाजार में भी बिकवाली हावी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.56 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.11 प्रतिशत लुढ़क गया।

आईटी निफ्टी सूचकांक 5.57 प्रतिशत लुढ़क गया। एफएमसीजी, रियलटी और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों के सूचकांकों में भी अधिक गिरावट रही। बैंकिंग और वित्तीय सेक्टर में सबसे ज्यादा लिवाली देखी गयी, विशेषकर सार्वजनिक बैंकों में। स्वास्थ्य और फार्मा सेक्टरों के सूचकांक भी ऊपर रहे। एनएसई में जिन 3,402 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ उनमें 1,915 के शेयर गिरकर और 1,379 के बढ़त के साथ बंद हुए। अन्य 108 कंपनियों के शेयर अंततः अपरिवर्ति रहे।

Read More इथेनॉल से बनेगी बिजली, अब बिना ग्रिड कनेक्शन चार्ज होंगी इलेक्ट्रिक कारें; भारत में लॉन्च हुआ नया EV चार्जिंग सिस्टम

वैश्विक स्तर पर एशिया में जापान में निक्केई 2.50 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.22 प्रतिशत ऊपर रहा जबकि हांगकांग का हैंग सेंग 1.56 प्रतिशत गिर गया। यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 0.98 प्रतिशत और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.41 प्रतिशत नीचे था।

Read More सोने में 2800 रुपए की बड़ी छलांग : जयपुर में शुद्ध सोना 1.52 लाख पार, चांदी 500 रुपए सस्ती

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हरियाणा में कानून-व्यवस्था संभालने में सरकार विफल : हत्या, लूट और फायरिंग से लोगों में भय, सैलजा ने कहा- अपराधियों में कानून का डर खत्म हरियाणा में कानून-व्यवस्था संभालने में सरकार विफल : हत्या, लूट और फायरिंग से लोगों में भय, सैलजा ने कहा- अपराधियों में कानून का डर खत्म
बढ़ते अपराध को लेकर सांसद कुमारी सैलजा ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हत्या, लूट, फिरौती और गोलीबारी...
विधानसभा में जनता के मुद्दों पर सरकार से लड़ेंगे लड़ाई, जूली ने कहा- तमाम मुद्दों पर सरकार को सदन से लेकर सड़क तक घेरेंगे
ऑनलाइन धमकी देकर 4 लाख रुपए की ठगी : आरोपी ने दी चोट पहुंचाने की धमकी, पीड़ित को डराया
ईरान से तनाव के बीच अमेरिका में हथियारों का संकट: पैट्रियट मिसाइलों का स्टॉक 1,700 से कम, पेंटागन ने बढ़ाई सप्लाई
भाजपा सरकार खिलाड़ियों के प्रति उदासीन, जूली ने कहा- अरुंधति चौधरी के स्वागत पर एयरपोर्ट नहीं पहुंचा कोई सरकारी प्रतिनिधि
आदिवासी इस देश के पहले मालिक : उनकी ऐतिहासिक संस्कृति भारत की अमूल्य धरोहर, राहुल गांधी बोले- अधिकार और सम्मान की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ
डीएसटी की कार्रवाई : खेत को चारों तरफ से घेरा, जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार