अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी: पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, गाड़ी के टेंक फुल करवाने से पहले जानें क्या है आज आपके शहर में भाव

ईंधन की कीमतें स्थिर: कच्चे तेल में उछाल के बावजूद राहत

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी: पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, गाड़ी के टेंक फुल करवाने से पहले जानें क्या है आज आपके शहर में भाव

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 110 डॉलर के पार पहुंचने और रुपये की गिरावट के बावजूद घरेलू पेट्रोल-डीजल की कीमतें सोमवार को स्थिर रहीं। दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये पर बरकरार है। हालांकि, तेल कंपनियों पर बढ़ते वैश्विक दबाव के बीच प्रीमियम ईंधनों की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी देखी गई है, जिससे भविष्य में बदलाव की संभावना बनी हुई है।

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच पेट्रोल और डीजल के दाम सोमवार को स्थिर बने रहे। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में आज पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये और डीजल की 87.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रही। पेट्रोल-डीजल के दाम में 30 अक्टूबर 2024 के बाद से कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इंडियन ऑयल के प्रीमियम पेट्रोल एक्सपी95 का मूल्य 20 मार्च को दो रुपये बढ़ाया गया था। दिल्ली में इसकी कीमत अब 101.89 रुपये प्रति लीटर हो गयी है। इंडियन ऑयल के प्रीमियम डीजल एक्सजी का मूल्य 91.49 रुपये प्रति डॉलर पर स्थिर है।

मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.54 रुपये, चेन्नई में 100.84 रुपये और कोलकाता में 105.45 रुपये प्रति लीटर है। डीजल मुंबई में 90.03 रुपये, चेन्नई में 92.39 रुपये और कोलकाता में 92.02 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। कच्चे तेल की कीमत 110 डॉलर प्रति बैरल के पार जाने के अलावा रुपये में लगातार जारी गिरावट से भी तेल विपणन कंपनियों पर दाम बढ़ाने का दबाव है। हालांकि फिलहाल वे ग्राहकों पर ज्यादा भार नहीं देना चाह रही हैं।

 

Read More भारत ने की काबुल में अस्पताल पर पाकिस्तान के हमले की कड़ी निंदा, बताया-कायरतापूर्ण और अमानवीय कृत्य, समर्थन का किया ऐलान

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पांचवीं, आठवीं एवं दसवीं कक्षा का परिणाम मंगलवार को होगा जारी : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पांचवीं, आठवीं एवं दसवीं कक्षा का परिणाम मंगलवार को होगा जारी : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) अजमेर पांचवीं, आठवीं और दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी करेगा। दसवीं, आठवीं और पांचवीं...
असर खबर का : फसलों के नुकसान का सर्वे शुरू, खेतों में उतरी टीमें
विकलांगता आवेदन पत्रों में फजीर्वाड़ा : मचा हड़कम्प, सभी ऑफलाईन प्रक्रिया की बंद
ईरान के समर्थन में कश्मीरियों की मानवीय पहल: राहत के लिए बड़े पैमाने पर दान-अभियान शुरू, ईरानी दूतावास से आभार व्यक्त किया
कोलकाता-मदार साप्ताहिक रेलसेवा का अस्थाई ठहराव, जानें समयसारणी
‘धुरंधर : द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका : चार दिनों में की 750 करोड़ रुपए की कमाई, ‘पठान’ और ‘RRR’ के तोड़े रिकॉर्ड 
बाबूलाल कटारा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका : जमानत याचिका खारिज, राज्य सरकार कर रही थी जमानत का विरोध