आईटी सेक्टर में दबाव के कारण शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, किन स्टॉक्स ने कराई कमाई और किसने रूलाया, यहां पढ़ें पूरी खबर

सेंसेक्स 893 अंक टूटा

आईटी सेक्टर में दबाव के कारण शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, किन स्टॉक्स ने कराई कमाई और किसने रूलाया,  यहां पढ़ें पूरी खबर
वैश्विक बाजारों में मंदी के रुख और आईटी शेयरों में भारी बिकवाली के कारण घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को 1% से अधिक टूट गए। बीएसई सेंसेक्स 893.39 अंक गिरकर 76,200.68 पर और निफ्टी 278.80 अंक फिसलकर 23,824.10 पर बंद हुआ। अमेरिकी फेड द्वारा सख्त रुख की आशंका से बाजार में यह दबाव देखा गया।

मुंबई। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों और आईटी सेक्टर पर दबाव के कारण घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को बड़ी गिरावट देखी गयी और प्रमुख सूचकांक एक प्रतिशत से अधिक टूट गये। बीएसई का सेंसेक्स 893.39 अंक (1.16 प्रतिशत) लुढ़ककर 76,200.68 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 278.80 अंक यानी 1.16 प्रतिशत नीचे 23,824.10 अंक पर रहा। यह दोनों का 12 जून के बाद का निचला स्तर है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा आने वाले समय में महंगाई को काबू करने के लिए कठोर उपायों की आशंका में आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में गिरावट रही। भारतीय शेयर बाजारों पर भी उसी का असर देखा गया, विशेषकर आईटी सेक्टर की कंपनियों में बिकवाली अधिक रही। वृहत बाजार में निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.90 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.48 प्रतिशत टूट गया। फार्मा और स्वास्थ्य को छोड़कर सभी सेक्टरों में बिकवाली हावी रही। आईटी, धातु, बैंकिंग, वित्त, रियल्टी, मीडिया, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और तेल एवं गैस समूहों ने बाजार पर ज्यादा दबाव बनाया।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस का शेयर सवा तीन फीसदी से अधिक टूट गया। टीसीएस में भी तीन प्रतिशत से ज्यादा गिरावट रही। बीईएल, टाटा स्टील और अडानी पोर्ट्स के शेयर दो से तीन प्रतिशत से बीच गिरे। इटरनल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारतीय स्टेट बैंक, टाइटन, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ट्रेंट, बजाज फिनसर्व, इंडिगो, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एक से दो प्रतिशत तक नुकसान उठाया। हिंदुस्तान यूनीलिवर, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स और आईटीसी के शेयर भी लाल निशान में रहे। पावरग्रिड का शेयर बढ़त में बंद हुआ।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में 3 घंटे की मेगा नाकाबंदी : 581 वाहनों के चालान, 211 जब्त जयपुर में 3 घंटे की मेगा नाकाबंदी : 581 वाहनों के चालान, 211 जब्त
जयपुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए तीन घंटे का विशेष नाकाबंदी अभियान। शाम 5 से 8 बजे तक शहर...
आमेर की हाथी सवारी में बड़ा बदलाव : हथिनी अनामिका रोटेशन से बाहर, मेडिकल फिटनेस जांच में अनफिट पाई गई
ईरानी राष्ट्रपति पेज़ेशकियान पाकिस्तान दौरे पर: पीएम शहबाज शरीफ से करेंगे मुलाकात ; भारत की बढ़ सकती है मुश्किलें, जानें कैसे ?
विकास और सुशासन से परास्त हो रहा नक्सलवाद, बस्तर में शांति और अवसरों का नया दौर शुरू : पीएम मोदी
गायत्री जयंती पर कल से होंगे विशेष आयोजन, श्री गीता गायत्री मंदिर तैयार
पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा का भाजपा पर हमला, कहा- सीएम की जरूरी तो जनता की सुरक्षा भी जरूरी
वैश्विक रैली रेसिंग में भारत का परचम, हीरो मोटोस्पोर्ट्स टीम रैली ने पूरे किए 10 गौरवशाली वर्ष