अमेरिकी आयात शुल्क में कमी से घरेलू शेयर बाजार में तेजी, इन शेयरों में दिखेगा तगड़ा एक्शन

शेयर बाजार में उछाल: ट्रंप प्रशासन के शुल्क बदलाव से निवेशकों में उत्साह

अमेरिकी आयात शुल्क में कमी से घरेलू शेयर बाजार में तेजी, इन शेयरों में दिखेगा तगड़ा एक्शन

अमेरिकी आयात शुल्क घटने की खबर से सोमवार को सेंसेक्स 600 अंक से अधिक उछल गया। 15% की नई शुल्क दर ने भारतीय बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है।

मुंबई। अमेरिका में आयात शुल्क घटने से घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी देखी गई और बीएसई का सेंसेक्स 600 अंक से अधिक उछाल गया। सेंसेक्स 92.12 अंक की बढ़त में 82,824.71 अंक पर खुला। एक समय या करीब 671 अंक चढ़कर 83486.15 अंक पर पहुंच गया था। खबर लिखे जाते समय यह 598.63 अंक (0.72 प्रतिशत) ऊपर 83,413.34 अंक पर था।

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा विभिन्न देशों पर लगाये गये ऊंचे आयात शुल्क को अवैध बताते हुए उसे रद्द कर दिया। इसके बाद ट्रंप प्रशासन ने सभी देशों पर एक समान 10 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने की घोषणा की थी जिसे एक दिन बाद ही बदलकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है। कर की यह दर भारत के साथ अंतरिम व्यापार समझौते में तय 18 प्रतिशत की दर से कम है जिससे भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों का विश्वास बढ़ा है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 107.15 अंक चढ़कर 25,571.25 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 184.35 अंक यानी 0.72 प्रतिशत ऊपर 25,755.60 अंक पर था। आईटी और रसायन को छोड़कर सभी सेक्टरों में तेजी देखी गई। बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में ज्यादा मजबूती रही।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और एयरटेल के शेयर ऊपर चल रहे थे। वहीं, इंफोसिस और एनटीपीसी में गिरावट थी।

Read More राहुल गांधी का केंद्र पर हमला: बोले-बड़े पदों पर कमजोर वर्ग की हिस्सेदारी हो सुनिश्चित, दलित और आदिवासी कर्मचारियों के साथ भेदभाव करने का लगाया आरोप

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एनएसयूआई का कड़ा विरोध : आरयू कैम्पस बना अभेद्य दुर्ग, चप्पे-चप्पे पर पुलिस एनएसयूआई का कड़ा विरोध : आरयू कैम्पस बना अभेद्य दुर्ग, चप्पे-चप्पे पर पुलिस
एनएसयूआई के आरयू में आरएसएस के अखिल भारतीय सम्पर्क प्रमुख रामलाल की 'प्रमुख जन गोष्ठी' का धरना देने पर पुलिस...
बिहार में जहरीली शराब से 6 लोगों की मौत  : 6 लोगों की आंखों की रौशनी गई, 12 से अधिक लोग बीमार
आईपीएल-2026 : पंजाब की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से दी मात 
आईपीएल मैचों की तैयारी : स्टेडियम रिनोवेशन कार्यों की समीक्षा बैठक, फ्लडलाइट का काम 15 अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश
मिस राजस्थान 2026 के ऑडिशन : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, प्रदेश के कोने-कोने से युवा प्रतिभाएं पेश करेंगी अपनी दावेदारी
हिमालयी ग्लेशियरों के पिघलने के परिणाम घातक होंगे
कमजोर लंग्स और सांस की पुरानी बीमारियों में कारगर है ऑक्सीजन थेरेपी, बेहतर परिणाम के लिए इसे दिन में कम से कम 18 से 24 घंटे लगातार लगाना जरूरी