ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौते से शेयर बाजारों में लौटी तेजी, इन कंपनियों में दिखा जोरदार एक्शन

सेंसेक्स 736 अंक उछला, निफ्टी 23,850 के पार

ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौते से शेयर बाजारों में लौटी तेजी, इन कंपनियों में दिखा जोरदार एक्शन
अमेरिका-ईरान शांति समझौते से उत्साहित निवेशकों की चौतरफा लिवाली के कारण सोमवार को घरेलू शेयर बाजार करीब 1% की बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 736 अंक चढ़कर 76,264.33 और निफ्टी 231 अंक मजबूत होकर 23,853.90 पर रहा, जो मई के बाद का उच्चतम स्तर है।

मुंबई। ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौते से उत्साहित निवेशकों की लिवाली से सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी रही और प्रमुख सूचकांक करीब एक प्रतिशत की बढ़त में बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 1,197 अंक की तेजी में खुला और कुछ ही देर में 1,293 अंक चढ़ गया था। बाद में इसकी बढ़त कुछ कम हुई और यह 736.38 अंक (0.97 प्रतिशत) ऊपर 76,264.33 अंक पर बंद हुआ जो 25 मई के बाद का इसका उच्चतम स्तर है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 231 अंक यानी 0.98 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,853.90 अंक पर रहा। यह 27 मई के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर सहमति बन गयी है। इस पर 19 जून को स्विटजरलैंड में एक औपचारिक समारोह में हस्ताक्षर किये जायेंगे। इस खबर के बाद दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी देखी जा रही है, जबकि कच्चा तेल और अमेरिकी डॉलर दबाव में है। रुपये में भी आज तेजी बनी हुई है। घरेलू स्तर पर निवेशकों की लिवाली से वृहत बाजार में भी तेजी रही। 

निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.36 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.09 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। चौतरफा लिवाली के बीच रियल्टी सेक्टर का सूचकांक चार प्रतिशत से ज्यादा और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद सेक्टर का करीब तीन प्रतिशत चढ़ा। ऑटो, वित्त, धातु और तेल एवं गैस समूहों के सूचकांक भी एक से तीन प्रतिशत के बीच चढ़े। सेंसेक्स की कंपनियों में ट्रेंट का शेयर सवा पांच प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा। इंडिगो, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, इटरनल, मारुति सुजुकी और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर तीन से चार प्रतिशत के बीच चढ़े। एलएंडटी, बजाज फाइनेंस और टाइटन के शेयर दो से तीन प्रतिशत मजबूत हुए। 

इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल में एक से दो प्रतिशत की तेजी रही। आईटीसी, बीईएल, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर भी हरे निशान में रहे। एनटीपीसी का शेयर डेढ़ फीसदी से ज्यादा टूट गया। आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनीलिवर और सन फार्मा में भी गिरावट रही।

Read More शेयर बाजार की धमाकेदार शुरुआत: सेंसेक्स-निफ्टी दोनों मजबूत, निजी बैंक और फाइनेंशियल शेयर चमके

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत