इथेनॉल से बनेगी बिजली, अब बिना ग्रिड कनेक्शन चार्ज होंगी इलेक्ट्रिक कारें; भारत में लॉन्च हुआ नया EV चार्जिंग सिस्टम

बायो-इथेनॉल से चलेगा मोबाइल ईवी चार्जर

इथेनॉल से बनेगी बिजली, अब बिना ग्रिड कनेक्शन चार्ज होंगी इलेक्ट्रिक कारें; भारत में लॉन्च हुआ नया EV चार्जिंग सिस्टम
तेलंगाना में हरित गतिशीलता को बढ़ावा देने के लिए बायो-इथेनॉल आधारित मोबाइल ईवी चार्जिंग तकनीक पेश की गई है। केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी द्वारा अनावरित यह प्रणाली बिना पारंपरिक पावर ग्रिड के 150 किलोवाट क्षमता से वाहनों को तेजी से चार्ज करती है। इससे राजमार्गों तथा सुदूर क्षेत्रों में चार्जिंग ढांचा मजबूत होगा।

 
हैदराबाद। देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते उपयोग के बीच चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में एक नई तकनीक सामने आई है। तेलंगाना में 150 किलोवाट क्षमता वाला इथेनॉल आधारित ईवी चार्जिंग सिस्टम लॉन्च किया गया है, जिसे देश का पहला और दुनिया का अनूठा समाधान बताया जा रहा है। इस तकनीक में इथेनॉल की मदद से पहले बिजली उत्पन्न की जाती है और फिर उसी बिजली से इलेक्ट्रिक वाहनों को फास्ट चार्ज किया जाता है। इससे चार्जिंग स्टेशन को पारंपरिक बिजली ग्रिड पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। 

विशेषज्ञों का मानना है कि यह तकनीक हाईवे, ग्रामीण और दूरदराज के उन क्षेत्रों में विशेष रूप से उपयोगी होगी, जहां पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं है। दावा किया गया है कि यह सिस्टम केवल 72 घंटे में स्थापित किया जा सकता है और पारंपरिक चार्जिंग स्टेशन की तुलना में लागत व स्थापना समय में लगभग 50 प्रतिशत तक कमी ला सकता है। साथ ही, डीजल जनरेटर के मुकाबले कार्बन उत्सर्जन में भी उल्लेखनीय कमी आने की संभावना है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजधानी में बारिश ने खोली ड्रेनेज सिस्टम की पोल, सड़कों पर जलभराव से शहर हुआ बेहाल राजधानी में बारिश ने खोली ड्रेनेज सिस्टम की पोल, सड़कों पर जलभराव से शहर हुआ बेहाल
जयपुर में सोमवार दोपहर बाद हुई बारिश से कई इलाकों में जलभराव। कलेक्ट्रेट सर्किल, कालवाड़ रोड, निवारू रोड, मालवीय नगर,...
पोषाहार खाने के बाद 27 बच्चों की तबीयत बिगड़ी : 16 अस्पताल में भर्ती, चिकित्सकों ने सैंपल जांच के लिए भेजे
स्कूलों के पास जंक फूड की बिक्री पर रोक,  हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
सोम को बूंदों का ‘नम: शिवाय’ : जयपुर में डेढ़ इंच से ज्यादा बारिश, अलवर, धौलपुर, करौली, भरतपुर सहित कई जिलों में बरसे बादल 
इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर