शेयर बाजारों में गिरावट जारी : सेंसेक्स 583 अंक टूटकर 76,913 पर बंद, इन शेयरों में दिखा एक्शन

बाजार अपडेट: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 583 अंक गिरकर बंद

शेयर बाजारों में गिरावट जारी : सेंसेक्स 583 अंक टूटकर 76,913 पर बंद, इन शेयरों में दिखा एक्शन

कच्चे तेल की कीमतों और रुपये की कमजोरी से गुरुवार को सेंसेक्स 583 अंक फिसलकर 76,913 पर बंद हुआ। हालांकि, दोपहर बाद IT और फार्मा शेयरों में आई रिकवरी ने बाजार को बड़ी गिरावट से उबारा। मेटल और बैंकिंग सेक्टर दबाव में रहे, जबकि सन फार्मा और इंफोसिस ने निवेशकों को कुछ राहत दी।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को बिकवाली हावी रही और बीएसई का सेंसेक्स 582.86 अंक (0.75 प्रतिशत) टूटकर 76,913.50 अंक पर बंद हुआ। बाजार शुरू से ही दबाव में था। दोपहर से पहले कच्चे तेल में तेजी और रुपये में बड़ी गिरावट से एक समय सेंसेक्स 1,237 अंक टूट गया था। हालांकि बाद में कच्चे तेल में नरमी लौट आयी और रुपये की गिरावट भी काफी कम रह गयी। बाजार में आईटी और फार्मा सेक्टरों में निवेशकों का विश्वास लौट आया। इससे प्रमुख सूचकांकों ने काफी हद तक वापसी की और सेंसेक्स अंत में लगभग 583 अंक नीचे बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 180.10 अंक नीचे 23,997.55 अंक पर बंद हुआ। मझौली और छोटी कंपनियों में भी बिकवाली देखी गयी। वृहत बाजार में निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.86 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.98 प्रतिशत फिसल गया। आईटी और फार्मा सेक्टर दोपहर बाद हरे निशान में लौट आये जबकि अन्य में गिरावट रही। धातु, बैंकिंग, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, रियलटी, वित्त और एफएमसीजी सेक्टरों पर ज्यादा दबाव देखा गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल का शेयर लगभग तीन प्रतिशत टूट गया। हिंदुस्तान यूनीलिवर का शेयर ढाई प्रतिशत और टाटा स्टील तथा एलएंडटी के दो प्रतिशत से अधिक गिर गये। ट्रेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक, बीईएल, आईसीआईसीआई बैंक और टाइटन के शेयर एक से दो प्रतिशत तक फिसल गये। बजाज फिनसर्व, इंडिगो, एचडीएफसी बैंक, पावरग्रिड, एनटीपीसी और आईटीसी के शेयर भी नीचे बंद हुए। सन फार्मा का शेयर डेढ़ फीसदी और इंफोसिस का एक फीसदी से अधिक मजबूत हुआ। अडानी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति सुजुकी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी ऊपर रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के "एक साल में मोदी सरकार गिरने" वाले बयान पर तीखा पलटवार किया...
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट
विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन
बिजली संकट पर यूपी सीएम योगी का सख्त संदेश : बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बिना रुकावट बिजली आपूर्ति के निर्देश