शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 183 अंक और निफ्टी 127 अंक फिसला; आईटी, ऑटो और एफएमसीजी शेयरों में बिकवाली

पिछले कारोबारी दिवस पर दोनों सूचकांकों में तेजी

शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 183 अंक और निफ्टी 127 अंक फिसला; आईटी, ऑटो और एफएमसीजी शेयरों में बिकवाली
आईटी, ऑटो और एफएमसीजी सेक्टरों में बिकवाली के दबाव से भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। शुरुआती तेजी गंवाने के बाद सेंसेक्स 183 अंक गिरकर 77,472.94 पर और निफ्टी 126.80 अंक टूटकर 24,207.75 पर बंद हुआ। इंफोसिस और भारती एयरटेल में सबसे ज्यादा गिरावट रही, जबकि कोटक महिंद्रा बैंक हरे निशान में रहा।

मुंबई। आईटी, ऑटो और एफएमसीजी सेक्टरों में बिकवाली के दबाव में बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट रही और बीएसई का सेंसेक्स 183 अंक नीचे बंद हुआ। सेंसेक्स की शुरुआत 226 अंक की बढ़त में हुई, लेकिन दोपहर बाद यह लाल निशान में चला गया। अंत में 183.15 अंक (0.24 प्रतिशत) टूटकर 77,472.94 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 126.80 अंक यानी 0.52 प्रतिशत लुढ़ककर 24,207.75 अंक पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिवस पर दोनों सूचकांकों में तेजी रही थी।

वृहत बाजार में मिश्रित रुख रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.17 प्रतिशत गिर गया। स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.81 प्रतिशत ऊपर रहा। सेक्टर आधारित सूचकांकों में निफ्टी आईटी 1.47 प्रतिशत की गिरावट में रहा। एफएमसीजी, ऑटो, रियल्टी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और तेल एवं गैस समूहों में भी हावी रही। धातु, बैंकिंग, वित्त और रसायन समूहों में तेजी रही।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस और भारती एयरटेल के शेयर दो प्रतिशत के करीब गिर गये। एलएंडटी, पावरग्रिड, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी एक प्रतिशत से अधिक टूटे। बीईएल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, मारुति सुजुकी, टीसीएस, सन फार्मा, ट्रेंट और एशियन पेंट्स के शेयर भी लाल निशान में रहे।

कोटक महिंद्रा बैंक में साढ़े तीन प्रतिशत की तेजी रही। अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक और टाटा स्टील के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच चढ़े। बजाज फिनसर्व, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, इटरनल, आईसीआईसीआई बैंक, इंडिगो और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर भी मजबूत बंद हुए।

Read More घरेलू शेयर बाजार में जोरदार वापसी: सेंसेक्स 628 अंक उछला, निफ्टी भी 153 अंक मजबूत होकर हरे निशान में बंद

Post Comment

Comment List

Latest News

जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक
मराठा और ओबीसी आरक्षण आंदोलनों के बीच महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में विरोध प्रदर्शनों के लिए सख्त दिशा-निर्देश लागू किए...
रेल यात्रियों के लिए राहत, राजेन्द्रनगर-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस का दिलदार नगर स्टेशन पर ठहराव शुरू
यूक्रेन के जहाजों और बंदरगाहों पर रूस का हमला जारी, रक्षा मंत्रालय का बड़ा दावा
ट्रेन से नहीं, अब विमान से घूमिए देश-विदेश, आईआरसीटीसी ने तैयार किए टूर
एयर इंडिया का ड्रूकएयर से करार : भूटान के साथ बेहतर होगा हवाई नेटवर्क, एक ही टिकट पर यात्रा कर सकेंगे लोग
शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 183 अंक और निफ्टी 127 अंक फिसला; आईटी, ऑटो और एफएमसीजी शेयरों में बिकवाली
मंदिर में पहुंचा 7 फीट लंबा मगरमच्छ, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी