जीमेल आईडी का बदला जा सकेगा नाम, पहली बार गूगल लाई ईमेल एड्रेस को बदलने की सुविधा

जीमेल यूजर्स के लिए खुशखबरी

जीमेल आईडी का बदला जा सकेगा नाम, पहली बार गूगल लाई ईमेल एड्रेस को बदलने की सुविधा
गूगल जल्द ही यूजर्स को अपना मुख्य ईमेल एड्रेस बदलने की सुविधा देगा। अब @gmail.com वाले आईडी को बिना डेटा खोए प्रोफेशनल नाम दिया जा सकेगा। पुराना एड्रेस 'एलियास' के तौर पर काम करेगा, जिससे नए इनबॉक्स में पुराने मेल भी प्राप्त होते रहेंगे।

नई दिल्ली।  जीमेल यूजर्स को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। बहुत जल्द लोग अपना ईमेल एड्रेस बदल पाएंगे। उन सभी ईमेल एड्रेस में बदलाव किया जा सकेगा, जिनके आखिर में @gmil.com लगा है। बताया जा रहा है कि अभी तक यह सुविधा सिर्फ उन यूजर्स को दी जाती थी, जिनका ईमेल एड्रेस जीमेल पर तो था, लेकिन किसी दूसरे सर्विस प्रोवाइडर से जुड़ा था जैसे किसी कंपनी के कर्मचारी का ईमेल एड्रेस। @gmil.com पर खत्म होने वाले ईमेल एड्रेस को नहीं बदला जा सकता था। यह परेशानी अब खत्म हो रही है।

गूगल के हिंदी सपोर्ट पेज से यह जानकारी मिली है। गूगल का हिंदी सपोर्ट पेज बताता है कि गूगल अकाउंट का ई-मेल एड्रेस बदलने की सुविधा, सभी यूजर्स के लिए धीरे-धीरे रोलआउट की जा रही है। हो सकता है कि यह विकल्प अभी आपके लिए उपलब्ध न हो। बहुत जल्द सभी यूजर्स को इसका फायदा दिया जा सकता है। जीमेल में ईमेल एड्रेस बदलने का फायदा उन लोगों को होगा, जिन्होंने कई साल पहले जीमेल बनाया था। अकाउंट बनाते वक्त आईडी के नाम (username) पर ध्यान नहीं दिया और उसमें अपने बचपन का नाम या घर में पुकारा जाने वाला नाम ऐड कर दिया और उसी ईमेल को प्रोफेशल जिंदगी में इस्तेमाल कर रहे हैं। ईमेल एड्रेस में बदलाव करके लोग अपने लिए एक प्रोफेशनल आईडी तैयार कर पाएंगे।

चलता रहेगा पुराना ईमेल, नए में ट्रांसफर होंगे सारे मेल

गूगल सपोर्ट पेज से पता चलता है कि जो यूजर्स अपने जीमेल एड्रेस को बदलेंगे, उन्हें नए और पुराने दोनों ईमेल पर मेल मिलेंगे। पुराने मेल में सेव किए गए डेटा पर इसका कोई असर नहीं होगा। यूजर्स को यह सुविधा भी होगी कि वो कभी भी अपने पुराने जीमेल अकाउंट को फिर से इस्तेमाल कर पाएंगे। हालांकि इसमें 12 महीनों की कैपिंग होगी। यानी पुराने ईमेल अकाउंट के नाम में बदलाव करने पर 12 महीने तक उसे हटाया नहीं जा सकेगा। गूगल ने यह भी बताया है कि जीमेल आईडी का नाम बदलकर लोग उस नई आईडी से maps, youtube, google जैसी सर्विसेज पर भी साइन-इन कर पाएंगे। यहां ध्यान देने वाली बात है कि सिर्फ जीमेल आईडी का नाम बदला जा सकेगा। उसका डोमेन @gmil.com ही रहेगा।

बदलाव के बाद क्या होगा?

जीमेल एड्रेस बदलने के बाद पुराना ईमेल एड्रेस एक एलियास बन जाएगा। एलियास का मतलब है कि आपका पुराना ईमेल एड्रेस भी काम करता रहेगा और उस पर आने वाले सभी ईमेल आपके नए इनबॉक्स में आएंगे। बताया जा रहा है कि एक यूजर को उसके एक जीमेल अकाउंट के लिए 4 अलग-अलग नाम वाले ईमेल आईडी रखने की सुविधा मिलेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश