रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर! इंस्टामार्ट पर मिलेगा अब एलपीजी सिलेंडर, जल्द शुरू होगी ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा

ऐप के जरिए डिलीवर होंगे एलपीजी सिलेंडर

रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर! इंस्टामार्ट पर मिलेगा अब एलपीजी सिलेंडर, जल्द शुरू होगी ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा
बेंगलुरु के उपभोक्ताओं के लिए क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्विगी इंस्टामार्ट ने एचपीसीएल के साथ साझेदारी कर एलपीजी सिलेंडर की ऑन-डिमांड डिलीवरी शुरू की है। देश में पहली बार लोग ऐप से सुरक्षित और हल्के 'एचपी नव्या' कंपोजिट सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे।

नई दिल्ली। कर्नाटक में बेंगलुरु के रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। अब यहां के गैस उपभोक्ताओं को क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म इंस्टामार्ट के जरिये एलपीजी सिलेंडर मिलेंगे। इसके लिए इंस्टामार्ट ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम निगम लिमिटेड (एचपीसीएल) से हाथ मिलाया है और ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा शुरू करने की घोषणा है। गौरतलब है कि देश में पहली बार किसी क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर एलपीजी सिलेंडर की ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा शुरू करने का ऐलान किया है। इसके तहत उपभोक्ता अब इंस्टामार्ट के माध्यम से एचपीसीएल का 10 किलोग्राम 'एचपी नव्या' कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर मंगवा सकेंगे।

कंपनी ने बताया कि एचपी नव्या एक हल्का, जंग-रोधी और उन्नत सुरक्षा सुविधाओं से लैस कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर है। इसकी पारदर्शी बॉडी के कारण उपभोक्ता आसानी से गैस का स्तर देख सकते हैं। इसका ठोस डिज़ाइन इसे अपार्टमेंट, छोटे परिवारों, छात्रों, कामकाजी पेशेवरों तथा अतिरिक्त एलपीजी सिलेंडर की आवश्यकता वाले उपभोक्ताओं के लिए उपयुक्त बनाता है।

कंपनी ने बताया कि इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं के पास पहले से घरेलू एलपीजी कनेक्शन होना जरूरी नहीं होगा। इससे छात्र अविवाहित कामकाजी लोग और छोटे परिवार भी आसानी से इस सेवा का उपयोग कर सकेंगे। इंस्टामार्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमितेश झा ने कहा कि इंस्टामार्ट अब केवल किराना सामान तक सीमित नहीं है, बल्कि उपभोक्ताओं की रोजमर्रा की आवश्यकताओं का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। एचपीसीएल के साथ यह साझेदारी उपभोक्ताओं को एलपीजी जैसी आवश्यक सेवा भी तेज, सुरक्षित और विश्वसनीय तरीके से उपलब्ध कराएगी।

एचपीसीएल के निदेशक (विपणन) अमित गर्ग ने कहा कि कंपनी ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुरूप नवाचार आधारित समाधान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि एचपी नव्या कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर के जरिए एचपीसीएल एलपीजी को अधिक सुलभ और सुविधाजनक बना रहा है तथा इंस्टामार्ट जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अधिक उपभोक्ताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाएगा।

Read More टाटा संस के चेयरमैन N. Chandrasekaran ने दिया इस्तीफा, मौजूदा कार्यकाल करेंगे पूरा

कंपनी के मुताबिक, उपभोक्ता इंस्टामार्ट ऐप पर जाकर 10 किलोग्राम एचपी नव्या कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर या पांच किलोग्राम मेटल एलपीजी सिलेंडर का चयन कर मंगवा सकते हैं। पहली बार ऑर्डर करने पर नया सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि बाद में रिफिल के लिए डिलीवरी के समय खाली एचपीसीएल सिलेंडर वापस करना होगा। इस सेवा की शुरुआत पहले चरण में बेंगलुरु से की जा रही है। इसके अलावा ग्राहकों के लिए पांच किलोग्राम का मेटल एलपीजी सिलेंडर भी उपलब्ध रहेगा।

Read More शेयर बाजार में दिनभर उतार-चढ़ाव: सेंसेक्स 113 अंक चढ़कर बंद, निफ्टी 40 अंक फिसला ; मिडकैप-स्मॉलकैप में तेजी

सभी ऑर्डर एचपीसीएल के अधिकृत वितरकों के माध्यम से पूरे किए जाएंगे और प्रशिक्षित कर्मियों द्वारा निर्धारित सुरक्षा एवं नियामकीय मानकों का पालन करते हुए डिलीवरी की जाएगी। पहली बार ऑर्डर करने वाले ग्राहकों के लिए पहचान सत्यापन और प्रूफ-ऑफ-डिलीवरी की प्रक्रिया भी अनिवार्य होगी।

Read More सेंसेक्स-निफ्टी की लगातार कमजोर चाल से निवेशक चिंतित, पश्चिम एशिया संकट और कच्चे तेल की कीमतें तय करेंगी बाजार की दिशा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया