बाजार में हरियाली ही हरियाली: सेंसेक्स-निफ्टी ने भरी उड़ान, निवेशकों की झोली में करोड़ों का मुनाफा

बाजार में रौनक

बाजार में हरियाली ही हरियाली: सेंसेक्स-निफ्टी ने भरी उड़ान, निवेशकों की झोली में करोड़ों का मुनाफा
अमेरिका-ईरान शांति समझौते और होर्मूज जलडमरूमध्य खुलने से घरेलू शेयर बाजारों में जबरदस्त रिकवरी हुई। बुधवार को सेंसेक्स 790.54 अंक चढ़कर 76,991.22 और निफ्टी 197.55 अंक की बढ़त के साथ 24,021.65 पर बंद हुआ। आईटी, बैंकिंग और तेल सेक्टरों में मजबूत लिवाली से निवेशकों की धारणा को बल मिला।

मुंबई। होर्मूज जलडमरूमध्य से वाणिज्यिक जहाजों की आवाजाही के गति पकड़ने से उत्साहित निवेशकों की लिवाली से बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी लौट आयी। बीएसई का सेंसेक्स 790.54 अंक (1.04 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 76,991.22 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 197.55 अंक यानी 0.83 प्रतिशत ऊपर 24,021.65 अंक पर बंद हुआ। दोनों प्रमुख सूचकांक पिछले कारोबारी दिवस पर एक प्रतिशत से अधिक टूट गये थे।अमेरिका और ईरान के बीच हुए आरंभिक शांति समझौते के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य से वाणिज्यिक जहाजों की आवाजाही शुरू होने की खबर आने के बाद बाजार में निवेश धारणा मजबूत हुई है। इससे वृहत बाजार में भी तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.30 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.33 प्रतिशत की बढ़त में रहा।

आईटी, बैंकिंग, वित्त, रियल्टी और तेल एवं सेक्टरों के सूचकांक सबसे अधिक चढ़े। ऑटो और धातु सेक्टरों पर बिकवाली का दबाव रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में इंडिगो का शेयर सवा चार प्रतिशत, ट्रेंट का साढ़े तीन प्रतिशत और टेक महिंद्रा का सवा तीन प्रतिशत चढ़ा। बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और टीसीएस के शेयर दो से तीन प्रतिशत मजबूत हुए। अडानी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारतीय स्टेट बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर एक से दो प्रतिशत तक बढ़त में रहे। बजाज फिनसर्व, टाइटन, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी हरे निशान में रहे।

एनटीपीसी में दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही। टाटा स्टील, मारुति सुजुकी, बीईएल और भारती एयरटेल के शेयर एक से दो प्रतिशत टूट गये। इटरनल और पावरग्रिड में भी गिरावट रही। वैश्विक स्तर पर एशिया में जापान का निक्केई 0.88 प्रतिशत लुढ़क गया। हांगकांग का हैंग सेंग 0.33 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.11 प्रतिशत की बढ़त में रहा। यूरोप में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 0.85 फीसदी नीचे है जबकि ब्रिटेन का एफटीएसई अभी सपाट है।

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
कांगो में एक महीने में रिकॉर्ड 1,000 से अधिक इबोला मामलों की पुष्टि के बाद यह संक्रमण युगांडा और फ्रांस...
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित
लखनऊ अग्निकांड: कानपुर में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई, 48 प्रतिष्ठान सील
टाउनशिप पॉलिसी-2024 में बड़े बदलाव, संयुक्त उपक्रमों और ईडब्ल्यूएस आवास को लेकर स्पष्टता
ईरान-अमेरिका के बीच दोबारा होगी बातचीत, पाकिस्तान बोला- यह एक छोटा-सा ब्रेक
जयपुर शहर कांग्रेस ने आयोजित किया ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम’, राहुल गांधी के कोटा भाषण का दिखाया वीडियो