शांति वार्ता अटकने से शेयर बाजार में भारी गिरावट : आईटी कंपनियों में लगातार बिकवाली, इन कंपनियों पर रखें नजर

वैश्विक तनाव के चलते सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

शांति वार्ता अटकने से शेयर बाजार में भारी गिरावट : आईटी कंपनियों में लगातार बिकवाली, इन कंपनियों पर रखें नजर
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल होने और गिरते रुपये ने शेयर बाजार को लाल निशान में धकेल दिया है। सेंसेक्स 700 अंक से अधिक टूटकर 77,000 के नीचे फिसला, जबकि आईटी सेक्टर में 2% की भारी गिरावट रही। एचसीएल टेक और इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है।

मुंबई। अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता अटकने से शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गयी, विशेषकर आईटी कंपनियों के शेयरों में सबसे अधिक बिकवाली रही। बीएसई का सेंसेक्स 180.20 अंक टूटकर 77,483.80 अंक पर खुला और इसके बाद लगातार नीचे उतरता गया। खबर लिखे जाते समय यह 762.03 अंक (0.98 प्रतिशत) की गिरावट में 76,901.97 अंक पर था।

अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता में कोई हल न निकलने से बाजार में चौतरफा बिकवाली हो रही है। सभी सूचकांक लाल निशान में हैं। डॉलर के मुकाबले रुपये में जारी गिरावट से भी निवेश धारणा प्रभावित हो रही है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 72.50 अंक फिसलकर 100.55 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 198.90 अंक यानी 0.82 प्रतिशत नीचे 23,974.15 अंक पर था।

आईटी सेक्टर पर सबसे अधिक दबाव रहा और इसका सूचकांक दो प्रतिशत से अधिक फिसल गया। मीडिया सेक्टर में भी एक फीसदी से अधिक की गिरावट रही। धातु, ऑटो, बैंकिंग, वित्त, फार्मा और तेल एवं गैस समूहों पर भी ज्यादा दबाव देखा गया। सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर फिलहाल चार प्रतिशत से अधिक नीचे है। इंफोसिस का शेयर भी करीब चार फीसदी नीचे चल रहा है। टेक महिंद्रा, टीसीएस, सन फार्मा और इटरनल के शेयर दो फीसदी से तीन फीसदी तक गिर गये। बीईएल, भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी, पावरग्रिड और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में एक से दो प्रतिशत तक की गिरावट है। महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर ऊपर है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मातमी धुनों पर निकले ताजिये, देर रात कर्बला में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया  मातमी धुनों पर निकले ताजिये, देर रात कर्बला में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया 
पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत की याद में मनाए जाने...
जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए