हीरो मोटोकॉर्प ने त्योहारी सीजन की शुरुआत में दर्ज की रिकॉर्ड तोड़ मांग, बिक्री और ऑनलाइन सर्च में आया भारी उछाल

आकर्षक ऑफर और उत्पादन क्षमता में वृद्धि

हीरो मोटोकॉर्प ने त्योहारी सीजन की शुरुआत में दर्ज की रिकॉर्ड तोड़ मांग, बिक्री और ऑनलाइन सर्च में आया भारी उछाल
भारत में त्योहारी सीजन की शुरुआत, खासकर नवरात्रि के साथ, दोपहिया वाहनों की खरीददारी में जबरदस्त उछाल लेकर आई है।

नई दिल्ली। भारत में त्योहारी सीजन की शुरुआत, खासकर नवरात्रि के साथ, दोपहिया वाहनों की खरीददारी में जबरदस्त उछाल लेकर आई है। दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने इस दौरान ग्राहकों की रुचि और बिक्री में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की है। इस साल का त्योहार इसलिए भी खास है, क्योंकि दोपहिया वाहनों पर जीएसटी में कटौती की गई है। इस कटौती ने पहली बार वाहन खरीदने वालों के लिए खर्च का बोझ कम किया है, खासकर 100सीसी और 125सीसी जैसे किफायती सेगमेंट में, जहां कीमत बहुत मायने रखती है।  हीरो मोटोकॉर्प के इंडिया बिजनेस यूनिट के चीफ  बिजनेस आॅफिसर आशुतोष वर्मा ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इस फेस्टिव सीजन का सबसे उल्लेखनीय पहलू तत्काल खरीद में हुई तेज वृद्धि है। नवरात्रि के पहले ही दिन, हमारे शोरूम में आने वाले और वाहन खरीदने वाले ग्राहकों की संख्या पिछले साल की तुलना में दोगुनी से अधिक हो गई। जीएसटी 2.0 के साथ नई कीमतों की उम्मीद में टाली गई बिक्री अब तेजी से बढ़ रही है।  

बिक्री और ऑनलाइन सर्च में भारी उछाल :

कंपनी के अनुसार, जीएसटी के बाद कीमतों के लाभों में बढ़ी रुचि के कारण ग्राहकों की पूछताछ में तेजी आई है।  पिछले साल की तुलना में शोरूम में ग्राहकों की आवाजाही में 50% से अधिक का उछाल आया है। कंपनी के उत्पादों के लिए ऑनलाइन सर्च भी अब तक के सबसे उच्च स्तर पर है और इसमें लगभग 3 गुणा का उछाल आया है।  इस मांग को कंपनी के हाल ही में लॉन्च किए गए 12 सेगमेंट.अग्रणी स्कूटर और मोटरसाइकिल मॉडलों की फेस्टिव रेंज बढ़ा रही है। कंपनी ने हाल ही में डेस्टिनी110, एक्सओओएम160, ग्लैमर एक्स125 और एचएफ डिलक्स प्रो जैसे मॉडल पेश किए हैं।  

आकर्षक ऑफर और उत्पादन क्षमता में वृद्धि :

Read More हरे निशान में खुले शेयर बाजार: सेंसेक्स में 800 अंक से ज्यादा की बढ़त, आईटी कंपनियों में लिवाली

हीरो मोटोकॉर्प ने 100% जीएसटी लाभ के अलावा, पहली बार गाड़ी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए अपना अब तक का सबसे बड़ा लॉयल्टी एवं रिवार्ड्स कैंपेन ‘हीरो गुडलाइफ  फेस्टिव कैंपेन’ भी शुरू किया है। इस राष्ट्रव्यापी अभियान की टैगलाइन आया त्योहार, हीरो पे सवार है, जिसके तहत हर नया ग्राहक अपने वाहन पर 100% कैशबैक, सोने के सिक्के और अन्य लाभों के साथ सुनिश्चित रूप से विजेता बनेगा। बढ़ी हुई मांग को देखते हुए, कंपनी ने संभावित स्टॉक की कमी से बचने के लिए अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ाया है। 

Read More निवेशकों की बढ़ी मुश्किलें: लाल निशान में खुले शेयर बाजार, इन स्टॉक्स पर रखें नज़र 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता नहीं मानती उसे सत्ता से हटाने की जरूरत, बोले- योगी आदित्यनाथ संत नहीं, राजनेता