हुण्डई क्रेटा-ट्रस्ट, इनोवेशन और अनडिस्प्यूटेड लीडरशिप का एक दशक, 12 लाख से ज्यादा ग्राहकों के साथ क्रेटा लाखों परिवारों का भरोसेमंद ब्रांड 

2015 में लाँच के बाद से सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड साइज एसयूवी 

हुण्डई क्रेटा-ट्रस्ट, इनोवेशन और अनडिस्प्यूटेड लीडरशिप का एक दशक, 12 लाख से ज्यादा ग्राहकों के साथ क्रेटा लाखों परिवारों का भरोसेमंद ब्रांड 
गर्व, विरासत और भावनाओं में डूबे खास पलों के साथ एचएमआईएल ने भारत में हुण्डई के 10 शानदार साल पूरे कर लिए हैं।

गुरुग्राम। गर्व, विरासत और भावनाओं में डूबे खास पलों के साथ हुण्डई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने भारत में हुण्डई के 10 शानदार साल पूरे कर लिए हैं। जुलाई, 2015 में एच एम आई एल ने मिड.एसयूवी सेगमेंट में एक बड़ा कदम उठाया था, जो आज 12 लाख से ज्यादा भारतीय परिवारों में पावर, स्टाइल एवं एस्पिरेशन का पर्यायवाची बन गया है। इसने मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट पर ऐसा प्रभाव डाला है कि देश में इस सेगमेंट को अक्सर क्रेटा सेगमेंट कह दिया जाता है। 2015 में लाँच के बाद से हर साल देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड.साइज एसयूवी बनी हुई है।

हुण्डई के मैनेजिंग डायरेक्टर उनसू किम ने कहा कि हुण्डई क्रेटा का यह सफर बहुत भावनात्मक रहा है, वह भी सिर्फ  हमारे लिए नहीं, बल्कि इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाने वाले हर ग्राहक के लिए। यह सपनों, आजादी और प्रगति का प्रतीक है। क्रेटा सिर्फ  एक प्रोडक्ट नहीं है, बल्कि यह रिवॉल्यूशन ऑन व्हील्स है। पिछले 10 साल में यह भारत में एसयूवी खरीदारों के लिए गोल्ड स्टैंडर्ड बन गई है।

क्रेटा के 10 साल पूरे होने के मौके पर हुण्डई मोटर इंडिया लिमिटेड के पूर्णकालिक निदेशक एवं चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर तरुण गर्ग ने कहा कि हुण्डई क्रेटा, सिर्फ  एक मॉडल नहीं है, बल्कि यह केयर के साथ तैयार की गई, टेक्नोलॉजी के साथ निखारी गई और लाखों ग्राहकों के भरोसे से बनाई गई विरासत है। हुण्डई क्रेटा महत्वाकांक्षा, प्रगति एवं भरोसे का प्रतीक है।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बूढ़े माता-पिता पर अत्याचार पड़ेगा भारी! योगी सरकार का बड़ा फैसला, बच्चों को संपत्ति से किया जा सकेगा बेदखल, जानें पूरा प्लान  बूढ़े माता-पिता पर अत्याचार पड़ेगा भारी! योगी सरकार का बड़ा फैसला, बच्चों को संपत्ति से किया जा सकेगा बेदखल, जानें पूरा प्लान 
उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण नियमावली-2014 में संशोधन को मंजूरी दी...
राजस्थान में घरेलू पर्यटन का दबदबा, गुलाबी नगरी विदेशी सैलानियों की पहली पसंद
बैकडेटेड बीपीएड डिग्री से सरकारी नौकरी का मामला, श्री सत्यसाईं विवि प्रौद्योगिक एवं मेडिकल साइंस के कुलपति समेत तीन गिरफ्तार
15वीं मंजिल से कूदकर बीटेक छात्र ने दी जान, जानें पूरा मामला
ट्रम्प का दावा: अमेरिकी नौसेना ने नष्ट किए होर्मुज से सभी बारूदी सुरंगे, 'शून्य सहिष्णुता' की नीति लागू 
तेलंगाना: भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत 12 अन्य घायल, CM रेड्डी जताया दुख
सड़क-नाली बनी, फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर...? रोड से नाली तक सवाल ही सवाल, हर पांच साल में बन रहे वही पुराने चुनावी मुद्दे