ऐतिहासिक गिरावट: मिडिल ईस्ट तनाव का रूपए पर दिखा असर, 19 पैसे टूटकर 93.08 प्रति डॉलर पर पहुंचा

रुपया पहली बार 93 के पार, रिकॉर्ड निचले स्तर पर

ऐतिहासिक गिरावट: मिडिल ईस्ट तनाव का रूपए पर दिखा असर, 19 पैसे टूटकर 93.08 प्रति डॉलर पर पहुंचा

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और अमेरिकी डॉलर की मजबूती के कारण भारतीय रुपया शुरुआती कारोबार में 19 पैसे टूटकर 93.08 के ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंच गया। शेयर बाजार में बिकवाली और वैश्विक दबाव ने घरेलू मुद्रा पर बोझ बढ़ा दिया है, जिससे निवेशकों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

मुंबई। पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर भारतीय मुद्रा पर भी साफ नजर आ रहा है। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 19 पैसे गिरकर 93.08 प्रति डॉलर के अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 92.92 पर खुला, लेकिन जल्द ही शेयर बाजार में बिकवाली और डॉलर की मजबूती के चलते इसमें और कमजोरी आ गई। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक अनिश्चितता और सुरक्षित निवेश के रूप में डॉलर की बढ़ती मांग से रुपया दबाव में है।

पिछले कारोबारी सत्र में भी रुपया 92.89 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था, जो उस समय का रिकॉर्ड निचला स्तर था। गुरुवार को गुड़ी पड़वा के कारण विदेशी मुद्रा बाजार बंद रहा, जिससे शुक्रवार को बाजार खुलते ही दबाव और बढ़ गया। आने वाले दिनों में वैश्विक हालात और विदेशी निवेशकों की गतिविधियां रुपये की दिशा तय करेंगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी, खड़गे ने दी नवरोज पर देशवासियों को शुभकामनाएं, एकता और समृद्धि का दिया संदेश राहुल गांधी, खड़गे ने दी नवरोज पर देशवासियों को शुभकामनाएं, एकता और समृद्धि का दिया संदेश
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नवरोज के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस...
करण जौहर की ‘नजदीकियां’ में नजर आएंगे ताहा शाह बदुशा : आधुनिक रिश्तों और गहरी भावनाओं पर आधारित, जानें अभिनेता ने क्या कहा 
14.50 लाख रुपए के मादक पदार्थ बरामद : दो तस्कर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
कतर में रास लाफान एलएनजी हब नी हमलों के कारण केन्द्र का एक हिस्सा बंद : नुकसान की मरम्मत में लग सकते हे 5 साल, वैश्विक बाजारों को वर्षों तक के लिए प्रभावित कर सकता है संघर्ष
बांसी में एक पखवाड़े से सफाई व्यवस्था ठप : बिगड़े हालात, नालियां जाम, सड़कों पर फैल रही गंदगी
एडीआर की रिपोर्ट में खुलासा : राज्यसभा के 73 सदस्यों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले, 31 अरबपति
पश्चिम एशिया संकट के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 118 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा