अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपए में 18 पैसे गिरकर 94.37 पर खुला, कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग

रुपया अपडेट: डॉलर के मुकाबले रुपया ₹94.37 पर लुढ़का

अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपए में 18 पैसे गिरकर 94.37 पर खुला, कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग

कच्चे तेल की कीमतों में 2% की वृद्धि और विदेशी निवेशकों द्वारा पूंजी निकासी से रुपया आज 18 पैसे गिरकर 94.37 पर खुला। एशियाई मुद्राओं के कमजोर रुझान ने घरेलू मुद्रा पर दबाव बनाया। हालांकि, डॉलर इंडेक्स में मामूली गिरावट ने रुपये को बड़ी गिरावट से बचाने में मदद की है।

मुंबई। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 18 पैसे गिरकर 94.37 पर खुला। इससे पहले सोमवार को रूपया 94.19 पर बंद हुआ था। पिछले कारोबारी दिवस पर रूपया 14.50 पैसे उतरकर 94.16 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। रुपया आज सुबह के कारोबार में कमजोर खुला। रूपए में गिरावट कच्चे तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के कारण हुई क्योंकि एशियाई करेंसी में नरम ट्रेंड ने लोकल यूनिट पर दबाव डाला। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने आज भारतीय पूंजी बाजार में बड़ी निकासी की। इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में दो प्रतिशत की तेजी से भी रुपये पर दबाव रहा।

हालांकि, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक के 0.2 प्रतिशत फिसलने का रुपये को लाभ मिला।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन