लगातार दो दिन की तेजी के बाद शेयर बाजारों में शुरुआती गिरावट, इन शेयरों पर रखें पैनी नजर

शुरुआती कारोबार में बाजार फिसला, सेंसेक्स-निफ्टी दबाव में

लगातार दो दिन की तेजी के बाद शेयर बाजारों में शुरुआती गिरावट, इन शेयरों पर रखें पैनी नजर

दो दिन की तेजी के बाद गुरुवार को बाजार फिसला। सेंसेक्स 311 अंक और निफ्टी 104 अंक नीचे रहे। धातु, फार्मा, ऑटो में बिकवाली हावी रही। निजी बैंक कमजोर रहे।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में लगातार दो दिन की तेजी के बाद गुरुवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 60.15 अंक नीचे 83,757.54 अंक पर खुला। धीरे-धीरे इसकी गिरावट बढ़ती गयी। खबर लिखे जाते समय यह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 311 अंक (0.37 प्रतिशत) फिसलकर 83,506.69 अंक पर था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 सूचकांक भी 20.10 अंक गिरकर 25,755.90 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 104.15 अंक यानी 0.40 प्रतिशत नीचे 25,671.85 अंक पर रहा।

धातु, फार्मा, स्वास्थ्य रियलटी, ऑटो, निजी बैंक और रसायन समूहों में बिकवाली हावी रही। वहीं, एफएमसीजी, सार्वजनिक बैंक, तेल एवं गैस और मीडिया समूहों के सूचकांक ऊपर थे।

सेंसेक्स की गिरावट में एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक और बीईएल का अधिक योगदान रहा। हिंदुस्तान यूनीलिवर, इंफोसिस और ट्रेंट के शेयर ऊपर थे।

Read More तेलंगाना के दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी: सीएम ए. रेवंत रेड्डी ने किया जोरदार स्वागत, कांग्रेस समिति प्रशिक्षण कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Post Comment

Comment List

Latest News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम ममता बनर्जी ने दी देश की महिलाओं को शुभकामनाएं, गैस कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर साधा निशाना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम ममता बनर्जी ने दी देश की महिलाओं को शुभकामनाएं, गैस कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महिला दिवस पर केंद्र द्वारा रसोई गैस की कीमतें बढ़ाने की तीखी आलोचना की। उन्होंने महिलाओं...
ईरान के सर्वोच्च नेता के नाम पर बनी सहमति: इजरायल ने दी जान से मारने की धमकी, जानें कौन संभालेगा देश की कमान ?
दुर्भाग्य है धर्मयुद्ध के लिए निकलना पड़ रहा: शंकराचार्य स्वामी ने कहा गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर धर्मयुद्ध यात्रा जारी
डोटासरा का गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर भाजपा पर हमला : मंहगाई से पहले ही त्रस्त जनता की जेब पर एक और वार, अंतरराष्ट्रीय हालात का हवाला देकर सरकार ने बढ़ाएं दाम
गोविंद देवजी मंदिर में धूमधाम से हुआ गणगौर पूजन और पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ
रणथंभौर की खंडार रेंज में मृत अवस्था में मिली बाघिन टी 94,बाघिन के लंग्स फेलियर बताया जा रहा मौत का कारण
धुरंधर की सफलता के बाद अर्जुन रामपाल की नई फिल्म का ऐलान, परिवार और मूल्यों पर आधारित दमदार कहानी