बैंकिंग और आईटी कंपनियों में बिकवाली से शेयर बाजारों मे शुरुआती गिरावट, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन

बैंकिंग और आईटी शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स फिसला

बैंकिंग और आईटी कंपनियों में बिकवाली से शेयर बाजारों मे शुरुआती गिरावट, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन

बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती बढ़त के बाद गिरावट देखी गई। बैंकिंग और आईटी सेक्टर में बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। हालांकि, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी जारी है। रिलायंस और एचडीएफसी बैंक जैसे दिग्गजों में दबाव से निवेशकों में सावधानी बनी हुई है।

मुंबई। बैंकिंग और आईटी कंपनियों में बिकवाली से घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट रही। बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 32.93 अंक चढ़कर 78,238.91 अंक पर खुला लेकिन कुछ ही देर में लाल निशान में चला गया। खबर लिखे जाते समय यह 353.31 अंक (0.45 प्रतिशत) नीचे 77,852.67 अंक पर था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 29.75 अंक गिरकर 24,231.85 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय इसमें 120.75 अंक (0.50 प्रतिशत) की गिरावट थी और यह 24,140.85 अंक पर था।

दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों में लिवाली चल रही है। बैंकिंग, आईटी, एफएमसीजी, रसायन और ऑटो सेक्टरों के सूचकांक नीचे हैं जबकि टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, धातु, मीडिया, रियलटी और तेल एवं गैस समूहों में तेजी बनी हुई है। सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक आईसीआईसीआई बैंक रिलायंस इंडस्ट्रीज एयरटेल एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर नीचे चल रहे हैं। वहीं, एनटीपीसी, इंडिगो और अडानी पोर्ट्स के शेयर ऊपर बने हुए हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ