ट्रंप की ईरान के साथ शांति वार्ता के बीच शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी: सेंसेक्स में 650 अंक की बढ़त, इन शेयरों पर रखें नजर

ट्रंप के बयान और सरकारी राहत से झूम उठा शेयर बाजार

ट्रंप की ईरान के साथ शांति वार्ता के बीच शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी: सेंसेक्स में 650 अंक की बढ़त, इन शेयरों पर रखें नजर

डोनाल्ड ट्रंप की ईरान के साथ शांति वार्ता और केंद्र सरकार की MSME क्रेडिट गारंटी योजना से शेयर बाजार में रौनक लौट आई है। सेंसेक्स 600+ अंक उछलकर 77,675 के पार पहुंच गया, जबकि निफ्टी ने भी मजबूत बढ़त बनाई। सरकारी फैसलों के चलते इंडिगो और ऑटो शेयरों में शानदार तेजी दर्ज की गई।

मुंबई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ शांति वार्ता पर दिये गये बयान और एमएसएमई तथा विमान सेवा कंपनियों को ऋण गारंटी की केंद्र सरकार की घोषणा से बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी रही। बीएसई का सेंसेक्स 406.57 अंक की बढ़त में 77,424.36 अंक पर खुला। कुछ ही देर में यह 657 अंक चढ़कर 77,675 अंक पर पहुंच गया। खबर लिखे जाते समय यह 283.09 अंक (0.37 प्रतिशत) ऊपर 77,300.88 अंक पर था। ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ शांति वार्ता में अच्छी प्रगति हुई है और अंतिम समझौता जल्द संभव होगा। घरेलू स्तर पर सरकार ने पश्चिम एशिया संकट से प्रभावित एमएसएमई कंपनियों और विमान सेवा कंपनियों के लिए क्रेडिट लाइन गारंटी की विशेष योजना को मंगलवार को मंजूरी प्रदान की। इन दोनों कारणों से बाजार में तेजी रही।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 138.20 अंक की मजबूती के साथ 24,171 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 106.60 अंक यानी 0.44 प्रतिशत चढ़कर 24,139.40 अंक पर रहा। बाजार में चौतरफा लिवाली है। एफएमसीजी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों के सूचकांक हरे निशान में हैं। बैंकिंग, ऑटो, आईटी, वित्त और धातु सेक्टर इस बढ़त की अगुवाई कर रहे हैं। ऋण पर सरकार की गारंटी योजना से इंडिगो का शेयर सुबह के कारोबार में तीन प्रतिशत चढ़ चुका है। महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फाइनेंस के शेयर दो प्रतिशत से अधिक की तेजी में हैं।

ट्रेंट, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, बीईएल, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी और टीसीएस के शेयर भी एक फीसदी से अधिक मजबूत हैं। एलएंडटी का शेयर फिलहाल सवा तीन प्रतिशत से अधिक टूट चुका है। हिंदुस्तान यूनीलिवर, पावर ग्रिड और टाइटन में भी गिरावट देखी जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

शादी के 10 साल बाद दिव्यांका त्रिपाठी के घर गूंजी किलकारी : एक्ट्रेस ने जुड़वा बेटों को दिया जन्म, टीवी जगत में खुशी की लहर शादी के 10 साल बाद दिव्यांका त्रिपाठी के घर गूंजी किलकारी : एक्ट्रेस ने जुड़वा बेटों को दिया जन्म, टीवी जगत में खुशी की लहर
टेलीविजन अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया शादी के 10 साल बाद जुड़वा बेटों के माता-पिता बनें। कपल ने सोशल...
राजस्थान में होटल-रेस्टोरेंट समेत कई कारोबारों की लाइसेंस फीस बढ़ी
भारत-अमेरिका ने महत्वपूर्ण खनिजों के खनन समझौते पर किए हस्ताक्षर, दुर्लभ मृदा तत्वों की पूरी आपूर्ति शृंखला में सहयोग को मजबूत करना समझौते का उद्देश्य
मोईकलां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में गहरी दरारों ने बढ़ाई चिंता, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार
असर खबर का... सड़क सीमा में निकाले सभी दरवाजे किए बंद
क्या कांग्रेस के हाथों से फिसल रहा कर्नाटक? दोनों पक्षों के दावे राजनीतिक रूप से उचित; सिर्फ नेतृत्व नहीं, नियंत्रण भी
युद्धविराम के बीच अमेरिका का ईरान पर हमला, बंदर अब्बास में एयरस्ट्राइक से पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव