शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी: सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा उछला, इन स्टॉक्स पर रखें नज़र

बैंकिंग सेक्टर में जोरदार खरीदारी

शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी: सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा उछला, इन स्टॉक्स पर रखें नज़र
घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में भारी लिवाली के चलते शानदार तेजी दर्ज की गई। एक्सिस बैंक और एसबीआई जैसे प्रमुख शेयरों में आई मजबूती के दम पर सेंसेक्स करीब 500 अंक ऊपर चढ़ गया, जबकि निफ्टी 24,180 के पार निकल गया।

मुंबई। बैंकिंग एवं वित्तीय कंपनियों में लिवाली के दम पर बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 500 अंक उछल गया। सेंसेक्स पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 137.82 अंक चढ़कर 77,192.76 अंक पर खुला। खबर लिखते समय तक यह 490.98 अंक (0.64 प्रतिशत) ऊपर चढ़कर 77,545.92 अंक पर था। इससे पहले एक समय यह 587 अंक की बढ़त में चला गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 33.80 अंक की बढ़त में 24,085.85 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 137.40 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,189.45 अंक पर रहा।

बैंकिंग, वित्त, ऑटो, रियल्टी, तेल एवं गैस, रसायन और सीमेंट सेक्टरों में लिवाली का जोर है जबकि आईटी, एफएमसीजी और धातु सेक्टरों के सूचकांक नीचे बने हुए हैं। सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस और इंडिगो के शेयर दो प्रतिशत से ऊपर चढ़े। एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और एशियन पेंट्स के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच में चढ़े। आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक के शेयर भी ऊपर चल रहे हैं। टीसीएस, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनीलिवर, एनटीपीसी और टेक महिंद्रा के शेयरों में गिरावट बनी हुई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रसव पीड़ा से ज्यादा सरकारी अनदेखी मार रही, प्रदेश में हर माह दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा प्रसव पीड़ा से ज्यादा सरकारी अनदेखी मार रही, प्रदेश में हर माह दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा
प्रदेश में सुरक्षित मातृत्व के सरकारी दावे कागजी साबित। जमीनी हकीकत यह है कि राज्य में प्रसव के दौरान होने...
सीएम योगी ने की अमित शाह से मुलाकात, संगठन और मंदिर पर बनी एसआईटी रिपोर्ट पर चर्चा की अटकलें
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में विधानसभा के 75वें वर्ष का अमृत महोत्सव शुरू, सांसद और मंत्री मौजूद
फीफा विश्वकप-2026 : स्पेन ने स्टार खिलाड़ियों से सजी फ्रांस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, पेड्रो पोरो चमके
महादेव बेटिंग ऐप मामला: ईडी ने ईबिक्सकैश के चेयरमैन विकास गर्ग को दबोचा
तीन साल से फरार पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार, अवैध गैस रिफिलिंग पर भी कार्रवाई
विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा: बूथ स्तर पर माइक्रो मैनेजमेंट शुरू, प्रत्येक मतदाता से साधेंगे संपर्क