शेयर बाजार: मामूली गिरावट में खुले प्रमुख सूचकांक, लिवाली से आईटी कंपनियों के शेयर लुढ़के
फार्मा और बैंकिंग ने संभाला
मुंबई। आईटी कंपनियों में बिकवाली के दबाव में घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को प्रमुख सूचकांक मामूली गिरावट में खुले। बीएसई का सेंसेक्स 8.02 अंक गिरकर 77,086.05 अंक पर खुला। हालांकि बाद में यह हरे निशान में पहुंचने में कामयाब रहा। खबर लिखे जाते समय यह 37.22 अंक (0.05 प्रतिशत) ऊपर 77,131.29 अंक पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 31.60 अंक नीचे 24,071.30 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 17.15 अंक यानी 0.07 प्रतिशत चढ़कर 24,120.05 अंक पर रहा।
वृहत बाजार में तेजी रही। फार्मा, स्वास्थ्य मीडिया और रियल्टी समूहों में लिवाली का जोर रहा जबकि आईटी और धातु सेक्टर में बिकवाली देखी गयी। सेंसेक्स की कंपनियों में सन फार्मा का शेयर फिलहाल डेढ़ फीसदी ऊपर है। ट्रेंट, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, इटरनल और एनटीपीसी के शेयर भी ऊपर चल रहे हैं। इंफोसिस और टीसीएस में दो प्रतिशत की गिरावट है। एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर पौने दो फीसदी और टेक महिंद्रा का एक प्रतिशत से अधिक नीचे बना हुआ है।

Comment List