हरे निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 77,654 अंक पर बंद, इन शेयरों में दिखा जोरदार एक्शन

आईटी, मेटल और एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी से बाजार मजबूत

हरे निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 77,654 अंक पर बंद, इन शेयरों में दिखा जोरदार एक्शन
विदेशी बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों के बावजूद बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में जोरदार बढ़त दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 888 अंक से अधिक की तेजी के साथ 77,654 के स्तर पर और निफ्टी 264 अंक चढ़कर 24,250 पर बंद हुआ। आईटी, मेटल और एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी से बाजार को मजबूती मिली।

मुंबई। विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी रही और प्रमुख सूचकांक एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त में रहे। बीएसई का सेंसेक्स 888.68 अंक (1.16 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 77,654.60 अंक पर और निफ्टी-50 सूचकांक 264.85 अंक यानी 1.1 प्रतिशत ऊपर 24,250.20 अंक पर बंद हुआ। वृहत बाजार में भी तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.63 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.48 प्रतिशत ऊपर बंद हुए। रियल्टी और ऑटो को छोड़कर सभी सेक्टरों में तेजी रही। निफ्टी आईटी सूचकांक 2.32 फीसदी और निफ्टी मेटल 2.31 फीसदी चढ़ गये।

एफएमसीजी, वित्त, मीडिया, फार्मा और स्वास्थ्य समूहों के सूचकांक एक प्रतिशत से अधिक मजबूत हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में हिंदुस्तान यूनीलिवर का शेयर करीब पौने पांच प्रतिशत चढ़ गया। इंफोसिस में साढ़े चार प्रतिशत की तेजी रही। ट्रेंट, एलएंडटी, टाटा स्टील और भारती एयरटेल के शेयर दो से ढाई प्रतिशत तक मजबूत हुए। टीसीएस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इटरनल और एक्सिस बैंक के शेयर एक से दो प्रतिशत उछल गये।

मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सनफार्मा, टेक महिंद्रा, आईटीसी और बजाज फाइनेंस के शेयर भी रहे निशान में रहे। अडानी पोर्ट्स में तीन फीसदी से अधिक और महिंद्रा एंड महिंद्रा में डेढ़ फीसदी की गिरावट देखी गयी। पावरग्रिड और बीईएल के शेयर भी नीचे बंद हुए।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर एयरपोर्ट : दिल्ली में खराब मौसम, जयपुर डायवर्ट हुईं 12 फ्लाइट जयपुर एयरपोर्ट : दिल्ली में खराब मौसम, जयपुर डायवर्ट हुईं 12 फ्लाइट
दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण उड़ान संचालन प्रभावित। दिल्ली जाने वाली 12 उड़ानों को जयपुर एयरपोर्ट डायवर्ट किया।...
ऊना-इंदौर एक्सप्रेस में चूहे का कहर: फर्स्ट एसी कोच में बुजुर्ग की नाक कुतरी, शिकायत के बावजूद रेलवे ने नहीं की कार्रवाई
Weather Update : राजस्थान में बारिश का दौर जारी, 12 जिलों में येलो अलर्ट
जयपुर की 160 गृह निर्माण सहकारी समितियों पर सहकारिता विभाग का शिकंजा, 67 समितियों पर कार्रवाई की तैयारी
होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान का नया फरमान, नियमों का उल्लंघन करने वाले जहाजों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
मुख्यमंत्री को चुनौती देता हूं - अगर आपमें या आपकी पुलिस में हिम्मत है तो मुझ पर केस करिए : बाबूलाल मरांडी
मां अन्नपूर्णा भंडारा सेवा की नवीं वर्षगांठ, दस लोगों से शुरू हुई अन्नसेवा अब तक हजारों जरूरतमंदों तक पहुंची