हरे निशान में बंद हुआ बाजार; ऑटो, तेल एवं गैस सेक्टरों में लिवाली से सेंसेक्स में 274 अंक की बढ़त

ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा लिवाली

हरे निशान में बंद हुआ बाजार;  ऑटो, तेल एवं गैस सेक्टरों में लिवाली से सेंसेक्स में 274 अंक की बढ़त
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को चुनिंदा सेक्टरों में खरीदारी के दम पर तेजी दर्ज की गई। ऑटो, तेल एवं गैस और आईटी शेयरों में निवेशकों की रुचि बढ़ने से प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए, जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में मुनाफावसूली का असर देखने को मिला।

मुंबई। ऑटो और तेल एवं गैस सेक्टरों में लिवाली से गुरुवार को घरेलू शेयर बाजारों में प्रमुख सूचकांकों में तेजी देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 273.55 अंक (0.35 प्रतिशत) चढ़कर 77,928.15 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 66.95 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,317.15 अंक पर पहुंच गया। यह दोनों सूचकांकों का 17 जुलाई के बाद का उच्चतम स्तर है। प्रमुख सेक्टरों के विपरीत वृहत बाजार में गिरावट रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.33 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.56 प्रतिशत फिसल गया।

ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा लिवाली देखी गयी। तेल एवं गैस, आईटी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, मीडिया और धातु सेक्टरों में भी तेजी रही। रियल्टी, रसायन, वित्त, बैंकिंग, सीमेंट और एफएमसीजी सेक्टरों पर बिकवाली का दबाव रहा। सेंसेक्स में मारुति सुजुकी और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर करीब पौने दो फीसदी चढ़े। रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक और पावरग्रिड के शेयर एक से डेढ़ फीसदी तक मजबूत हुए। टेक महिंद्रा, सन फार्मा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी हरे निशान में रहे। अडानी पोर्ट्स का शेयर सवा तीन फीसदी के नुकसान में रहा। इंडिगो, बजाज फिनसर्व, बीईएल, एक्सिस बैंक, टीसीएस, हिंदुस्तान यूनीलिवर, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक और आईटीसी के शेयर भी नीचे रहे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा के सच को जान चुका है देश का युवा : लोगों को समझ आ चुकी सच्चाई, प्रियंका ने कहा- अहिंसा के सिद्धांतों पर आधारित थी आजादी की लड़ाई भाजपा के सच को जान चुका है देश का युवा : लोगों को समझ आ चुकी सच्चाई, प्रियंका ने कहा- अहिंसा के सिद्धांतों पर आधारित थी आजादी की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि देश का युवा अब भाजपा और आरएसएस की वास्तविकता समझ चुका। उन्होंने...
विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर जयपुर पुलिस की कार्यशाला : कानूनी प्रावधानों, बचाव अभियान और पीड़ितों के पुनर्वास पर मिला प्रशिक्षण
कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के ICU में बुजुर्ग की मौत के बाद हंगामा
राज्यसभा में उठी मेट्रो नेटवर्क के लिए एक मेट्रो कार्ड की मांग, पूरे देश में काम करे एक ही कार्ड 
झारखंड कांग्रेस में मचा सियासी बवाल! के.एन. त्रिपाठी के बयान पर पार्टी का नोटिस, अनुशासनहीनता पर सख्त रुख
खरीफ फसल बीमा की मियाद बढ़ी : अब 16 अगस्त तक मिलेगा मौका, किसानों को राहत
NEET-UG प्रदर्शन पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: छात्रों पर नहीं होगी कार्रवाई, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर सख्ती जारी रहेगी