हरे निशान में बंद हुआ बाजार: दिग्गज कंपनियों में लिवाली से 939 अंक उछला सेंसेक्स, इन कंपनियों में दिखा एक्शन

बाजार की वापसी: सेंसेक्स 938 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार

हरे निशान में बंद हुआ बाजार: दिग्गज कंपनियों में लिवाली से 939 अंक उछला सेंसेक्स, इन कंपनियों में दिखा एक्शन

तीन दिनों की गिरावट के बाद शेयर बाजार में शानदार रिकवरी हुई। दिग्गज कंपनियों में लिवाली से सेंसेक्स 75,500 के स्तर पर बंद हुआ। अल्ट्राटेक सीमेंट और एचडीएफसी बैंक जैसे शेयरों में तेजी रही, हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप पर दबाव बना रहा। बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के दम पर बाजार ने शुरुआती घाटे को मुनाफे में बदल दिया।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में दिग्गज और बड़ी कंपनियों में लिवाली से सोमवार को बीएसई का सेंसेक्स 938.93 अंक (1.26 प्रतिशत) की बढ़त में 75,502.85 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 257.70 अंक यानी 1.11 प्रतिशत ऊपर 23,408.80 अंक पर पहुंच गया।

लगातार तीन दिन लुढ़कने के बाद दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान में लौटे हैं। आज सुबह गिरावट में खुलने के बाद कुछ ही देर में ये बढ़त में चले गये। दोपहर बाद ग्राफ तेजी से ऊपर गया। बड़ी कंपनियों के विपरीत मझौली तथा छोटी कंपनियों पर दबाव जारी रहा और वृहत बाजार में बिकवाली हावी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.17 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.53 प्रतिशत टूट गया। ऑटो, वित्त, बैंकिंग, एफएमसीजी और धातु समूहों की कंपनियों में जहां लिवाली हुई, वहीं तेल एवं गैस, स्वास्थ्य, फार्मा, रियलटी और रसायन समूहों के सूचकांक नीचे बंद हुए।

सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर चार प्रतिशत से अधिक चढ़ा। ट्रेंट में तीन प्रतिशत की तेजी रही। एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इटरनल, बजाज फाइनेंस, आईटीसी और टाटा स्टील के शेयर दो से तीन प्रतिशत तक मजबूत हुए। भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, इंडिगो, मारुति सुजुकी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर एक से दो प्रतिशत चढ़े। एशियन पेंट्स, एलएंडटी, अडानी पोर्ट्स, हिंदुस्तान यूनीलिवर, कोटक महिंद्रा बैंक और टाइटन के शेयर भी हरे निशान में रहे। बीईएल का शेयर सवा दो प्रतिशत से अधिक गिर गया। सनफार्मा एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही। पावरग्रिड, भारती एयरटेल और एनटीपीसी के शेयर भी टूट गये।

Post Comment

Comment List

Latest News

आईपीएल-2026 : मुंबई इंडियंस को हरा पंजाब किंग्स तालिका में शीर्ष पर पहुंची, प्रभसिमरन और श्रेयस के बीच शतकीय साझेदारी आईपीएल-2026 : मुंबई इंडियंस को हरा पंजाब किंग्स तालिका में शीर्ष पर पहुंची, प्रभसिमरन और श्रेयस के बीच शतकीय साझेदारी
पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया। प्रभसिमरन सिंह (80) और श्रेयस अय्यर (66) की 139 रन...
मायावती का कांग्रेस और सपा पर हमला : आरक्षण को लेकर साधा निशाना, दोनों दल एसटी और ओबीसी के अधिकारों के मुद्दे पर बदलते रहे रुख
एमडीआर-183 पर अधूरी सड़क बनी मुसीबत,वन विभाग की रोक से अटका 5.9 किमी निर्माण
इजरायल ने लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर किए हवाई हमले :  24 घंटों में 380 से अधिक ठिकानों को बनाया निशाना, मुख्यालय और लॉन्चर भी शामिल
आज का भविष्यफल    
शुद्ध आहार, मिलावट पर वार अभियान : 1422 लीटर घी सीज, बिलौना घी के एक बैच पर प्रतिबंध
विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच शेयर बाजारों में तेजी : मामूली गिरावट के साथ सेंसेक्स 77,976 पर खुला, इन शेयरों पर रखें नज़र